फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Outrage in Dhaka over no-ball, BCB to lodge appeal against Umpiring

हार पचा नहीं पा रहा बांग्लादेश, आईसीसी में करेगा शिकायत

Fri, 20 Mar 2015 04:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
Outrage in Dhaka over no-ball, BCB to lodge appeal against Umpiring

वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया के हाथों हार को बांग्लादेश पचा नहीं पा रहा है और वह आईसीसी में इसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि वह भारत के खिलाफ मैच में कई खराब अंपायरिंग फैसलों की शिकायत आईसीसी में करने जा रहा है। उसकी अहम शिकायत रोहित शर्मा के उस गेंद पर हुक शॉट खेलने पर है जिसे नो बॉल करार दे दिया गया था। वह इस गेंद पर कैच आउट हो गए थे लेकिन नो बॉल होने से बच गए।

विज्ञापन


भारत के हार के बाद बांग्लादेश में जबर्दस्त नाराजगी का माहौल है और बांग्लादेश के ही आईसीसी अध्यक्ष एएचएम मुस्तफा कमाल का दावा है कि इस मैच में जानबूझकर गलत अंपायरिंग कराई गई। रोहित 40वें ओवर में रुबेल हुसैन की फुल टॉस गेंद पर कैच आउट हो गए लेकिन अंपायरों अलीम डार और इयान गाउल्ड ने बातचीत कर इस गेंद को नो बॉल करार दिया लेकिन रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद कमर तक ऊंची है और उसे आराम से खेला जा सकता है।
विज्ञापन


बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, "अब परिणाम बदला नहीं जा सकता, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण था। एक गलत फैसले ने वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले में काफी अंतर पैदा कर दिया। मैंने आईसीसी अध्यक्ष मुस्तफा से इस बारे में बातचीत की है। हम जल्द ही इसकी शिकायत करेंगे।" खराब अंपायरिंग से नाराज आईसीसी अध्यक्ष ने मेंलबर्न में कहा कि आईसीसी को इस मामले की जांच करनी चाहिए। हालांकि वह ऐसा एक प्रशंसक के रूप में कर रहे हैं आईसीसी अध्यक्ष के रूप में नहीं। दावा तो यहां तक किया गया है कि इसके खिलाफ आईसीसी के बांग्लादेशी अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्तफा कमाल अपील करेंगे। अगर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो वह यह पद तक छोड़ देंगे।

मैदान पर भी टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार बांग्लादेशी खिलाड़ियों का व्यवहार उग्र देखने को मिला, जब रुबेल हुसैन विराट कोहली को आउट करने के बाद उनकी ओर दौड़े। अजिंक्य रहाणे को आउट करने के बाद मुर्तजा और तस्कीन अहमद ने उछलकर छाती से छाती लड़ाकर खुशी का इजहार किया था।

बांग्लादेशी अखबारों ने मैच को 'युद्ध' जैसा बना दिया

Outrage in Dhaka over no-ball, BCB to lodge appeal against Umpiring

कोई भी मामूली सा क्रिकेट प्रेमी भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले वाले मुकाबले में फेवरेट टीम इंडिया को ही ठहराएगा, लेकिन बांग्लादेशी अखबारों की मानें तो वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भारत की जीत अपसेट है। इससे पहले इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले को लेकर बांग्लादेश के अखबारों में ऐसा माहौल पेश किया गया मानों दोनों देशों के बीच युद्ध होने जा रहा हो। ठीक ऐसी प्रतिद्वंद्विता की बात की गई जैसी भारत और पाकिस्तान के बीच है।

बांग्लादेश के ख्याति प्राप्त अखबार प्रथम आलो, मानव जीवन और इत्तेफाक ने दावा किया है कि बांग्लादेश की हार का कारण महमुदुल्ला का शिखर धवन की ओर से बाउंड्री लाइन पर गलत कैच, सुरेश रैना को एलबीडब्‍ल्‍यू नहीं दिया जाना और रोहित शर्मा के कैच पर गेंद को अंपायर की ओर से नो बॉल दिया जाना है। यह सभी निर्णय खराब अंपायरिंग की देन रहे।

प्रथम आलो ने ही लिखा कि बांग्लादेश की जीत तय है। अपसेट तब होगा जब भारत जीतेगा। अखबार ने लिखा कि प्रतिद्वंद्विता बनाने के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों से कहा गया है कि वह भारतीय खिलाड़ियों को देखकर उनसे बात नहीं करें।

कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अपने इंटरव्यू में स्वीकार भी किया कि रेस्टोरेंट में उनके सामने से रोहित शर्मा निकलकर गए लेकिन उन्होंने मुंह घुमा लिया। मानव जीवन अखबार ने तो यहां तक लिख डाला कि एक मुखिया (इंग्लैंड) को तो बाहर कर दिया अब दूसरे मुखिया को उखाड़ फेंकेंगे।

नाराज प्रशंसकों ने अंपायर अलीम डार का पुतला फूंका

Outrage in Dhaka over no-ball, BCB to lodge appeal against Umpiring

टीम इंडिया के हाथों वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटप्रेमियों में बेहद रोष है। सैकड़ों क्रिकेटप्रेमियों ने ढाका में पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार का पुतला फूंका और विरोध जूलुस निकाला। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि जब रोहित शर्मा 90 पर थे तो रूबेल की गेंद पर कैच आउट होने के बाद अंपायरों ने इस गेंद को नो बॉल करार कर दिया था। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए रोहित ने अपना शतक पूरा किया और टीम 300 के आंकड़े को पार कर गई।

हालांकि विवादितों फैसलों के बीच हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और कहा कि वर्तमान वर्ल्ड कप में किसी भी टीम के लिए मौजूदा चैंपियन को हराना चुनौतीपूर्ण होगा। भारत से मिली हार के बाद मुर्तजा ने कहा, "भारत अभी बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है और किसी भी टीम के लिए उन्हें हराना चुनौती होगा। मैं नहीं जानता कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल में कौन जीतेगा। लेकिन सेमीफाइनल रोमांचक होगा और मैं भारतीय टीम को शुभकामना देता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब भी आप भारत या बड़ी टीमों का सामना करते हो तो यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन मुझे लगता है कि कुछ चरणों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। दुखद है कि सुरेश रैना ने हमसे भी मैच छीन दिया। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि रोहित ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed