कीर्तिमान: 14 साल पहले आज के ही दिन युवराज ने रचा था इतिहास, ब्रॉड के एक ओवर में जड़े थे छह छक्के
टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह के लिए आज का दिन खास है। 14 साल पहले टी-20 विश्व कप 2007 के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे। इस दौरान युवी ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कीर्तमान भी बनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह के लिए आज दिन बेहद खास है। 14 साल पहले 19 सितंबर 2007 को उन्होंने टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ जो करिश्मा किया वह क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी-20 विश्व कप में युवराज ने इतिहास रचते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में युवी छह छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। किंग्समीड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इग्लैंड को 18 रनों से हराया था। भारत द्वारा बनाए गए 218 रनों का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 6 विकेट पर 200 रन ही बना पाई थी।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए य़ुवराज
डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में युवराज सिंह रॉबिन उथप्पा के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उस समय भारत 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन बना चुका था। गौतम गंभीर 58, वीरेंद्र सहवाग 68 और उथप्पा 6 रन बनाकर आउट हो चुके थे। युवराज जब बैटिंग करने आए तो उस समय कप्तान एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद थे।
स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ऐसे लगाए छह छक्के
भारतीय पारी का 19वां ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड फेंकने आए। उनकी पहली गेंद युवराज ने डीप मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर लेग साइड के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेज दिया। ब्रॉड की तीसरी गेंद जो लेग स्टंप पर थी उस पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए एक्ट्रॉ कवर के ऊपर से दर्शक दीर्घा में पहुंचा दिया। लगातार तीन छक्के खाने के बाद ब्रॉड ने राउंड द विकेट गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी चौथे गेंद फुल टॉस रही और युवराज ने उसे बैकवर्ड पॉंइंड के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया। पांचवी गेंद पर युवी ने अपने घुटने जमीन पर टेकते हुए मिड विकेट के ऊपर से ऊचां लंबा स्ट्रोक लगाया और गेंद स्टैंड में जाकर गिरी। इसके बाद छठी और अंतिम गेंद को मिड ऑन के ऊपर से खेलते हुए छक्का जड़ा। इस तरह युवराज ने ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाने का करिश्मा किया।
टी-20 इंटरनेशनल में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
युवराज सिंह ने अपनी इस पारी के दौरान सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 12 गेंदों पर पूरी की थी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह छ्क्के लगाने वाले युवराज पहले क्रिकेटर
इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह छह छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट हैं। वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक युवराज समेत चार बल्लेबाज एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं। जिनमें हर्शल गिब्स, कीरोन पोलार्ड और जसकरन मल्होत्रा शामिल हैं।