फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ollie Pope backed his instincts to hit hundred in Leeds against India says Let the noise do its thing

IND vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने नहीं दिया आलोचनाओं पर ध्यान, बोले- सिर्फ बल्लेबाजी पर था फोकस

Mon, 23 Jun 2025 09:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Jun 2025 09:15 PM IST
सार

पोप ने अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की कोशिश की है, जिससे उन्हें अपने पहले 30 रन तक पहुंचने के लिए बहुत अधिक दबाव महसूस नहीं होता और फिर वह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं।

विज्ञापन
Ollie Pope backed his instincts to hit hundred in Leeds against India says Let the noise do its thing
ओली पोप - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ओली पोप ने कहा कि पिछले साल भारत के खिलाफ उसकी धरती पर खेली गई टेस्ट सीरीज में असफल रहने के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर हो रही चर्चाओं पर ध्यान न देने से उन्हें वापसी करने में मदद मिली।
विज्ञापन

पिछले साल भारत दौरे पर रहे थे फ्लॉप
इंग्लैंड के उपकप्तान पोप ने पिछले साल भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में 196 रन बना कर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और भारतीय स्पिनरों ने उनकी कमजोरी का खुलासा करने में देर नहीं लगाई। वह अगले चार मैच में केवल 40 रन बना पाए जिससे टीम में उनकी जगह को लेकर चर्चा होने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोप ने कहा, मैं बस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरा खेल यथासंभव बेहतर स्थिति में रहे और जब मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरूं तो मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूं। मैंने बाहर हो रही चर्चाओं पर ध्यान नहीं दिया और खुद को मानसिक रूप से मजबूत करने और अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

पोप ने मानसिकता में बदलाव लाने की कोशिश की
पोप ने अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की कोशिश की है, जिससे उन्हें अपने पहले 30 रन तक पहुंचने के लिए बहुत अधिक दबाव महसूस नहीं होता और फिर वह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। उन्होंने कहा, यह अपने खेल को थोड़ा बेहतर बनाने का प्रयास है। यह प्रक्रिया से जुड़ा है जिसका मैं पूरा आनंद लेकर आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं रन बनाने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता हूं। मेरा प्रयास रहता है कि मेरा डिफेंस यथासंभव अच्छा रहे।

अपनी शतकीय पारी के बारे में पोप ने कहा, यह निश्चित रूप से एक ऐसी पारी थी जिसका मैंने वास्तव में आनंद लिया। मैं जिस तरह से खेल रहा था उससे मैं बहुत खुश हूं और मैं अपने खेल के स्तर से भी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed