फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup Points Table Today After Afghanistan vs Sri Lanka ODI Match Result News in Hindi WC 2023

WC Points Table: अफगानिस्तान की श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, शीर्ष-चार में फिलहाल ये टीमें

Tue, 31 Oct 2023 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 Oct 2023 08:59 AM IST
सार

श्रीलंका पर जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम ने दो स्थानों की छलांग लगाई। टीम पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन
ODI World Cup Points Table Today After Afghanistan vs Sri Lanka ODI Match Result News in Hindi WC 2023
अंक तालिका का मौजूदा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम लगातार कमाल पर कमाल कर रही है। सोमवार को उसने 1996 की चैंपियन श्रीलंकाई टीम को सात विकेट से बड़ी शिकस्त दी। अफगानिस्तान ने इस जीत से अंक तालिका में बड़ा फेरबदल किया है। यह टीम अब भी अंतिम चार में जगह बनाने की दावेदार है। अफगानिस्तान के तीन मैच और बचे हैं और टीम अगर तीनों मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है तो इतिहास भी रच सकती है। आइए जानते हैं अंक तालिका का क्या हाल है...
विज्ञापन

पहले जानें पिछले पांच दिनों में क्या हुआ?
तारीख मैच नतीजा जगह
26 अक्तूबर श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया बंगलूरू
27 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया चेन्नई
28 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया
नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हराया
धर्मशाला
कोलकाता
29 अक्तूबर भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया लखनऊ
30 अक्तूबर अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच में क्या हुआ?

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पथुम निसांका के 46 रन, कप्तान कुसल मेंडिस के 39 रन और सदीरा समरविक्रमा के 36 रन की बदौलत 49.3 ओवर में 241 रन बनाए और सभी विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी ने चार विकेट झटके। जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शून्य पर रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद इब्राहिम जादरान के 39 रन, रहमत शाह के 62 रन, कप्तान शाहिदी के नाबाद 58 रन और अजमतुल्लाह ओमरजाई के नाबाद 73 रन की बदौलत अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

अफगानिस्तान और श्रीलंका का अंक तालिका में हाल

श्रीलंका पर जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम ने दो स्थानों की छलांग लगाई। टीम पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, पांचवें स्थान पर काबिज श्रीलंका को एक स्थान का नुकसान हुआ और यह टीम छठे स्थान पर लुढ़क गई। अफगानिस्तान के छह मैचों के बाद तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.718 है। वहीं, श्रीलंका के छह मैचों के बाद दो जीत और चार हार के साथ चार अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.275 है। 

अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
भारत 6 6 0 12 +1.405
दक्षिण अफ्रीका 6 5 1 10 +2.032
न्यूजीलैंड 6 4 2 8 +1.232
ऑस्ट्रेलिया 6 4 2 8 +0.970
अफगानिस्तान 6 3 3 6 -0.718
श्रीलंका 6 2 4 4 -0.275
पाकिस्तान 6 2 4 4 -0.387
नीदरलैंड्स 6 2 4 4 -1.277
बांग्लादेश 6 1 5 2 -1.338
इंग्लैंड 6 1 5 2 -1.652

भारत शीर्ष पर, अब तक सभी मुकाबले जीतने वाली एकमात्र टीम

भारतीय टीम सभी छह के छह मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है। उसके 12 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +1.405 है। भारत के अगले तीन मुकाबले दो नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ (मुंबई),  पांच नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (कोलकाता) और 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ (बंगलूरू) है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम छह मैचों में पांच जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके 10 अंक हैं और नेट रन रेट +2.032 है। 

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी शीर्ष चार में

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का भी दावा मजबूत दिख रहा है। कीवी टीम तीसरे और ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के छह में से चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक हैं। उसका नेट रन रेट +1.232 है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी छह मैचों के बाद आठ ही अंक हैं। उसने भी दो मैच गंवाए हैं और यह दो मैच टूर्नामेंट के शीर्ष दो मैच थे। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद टीम ने लगातार चार मैच जीते हैं। उसका नेट रन रेट +0.970 है। न्यूजीलैंड के अगले तीन मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अगले तीन मुकाबले इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ हैं।

आखिरी चार स्थानों पर ये टीमें

पाकिस्तान की टीम छह मैचों में दो जीत और चार मैच हारकर सातवें स्थान पर है। उसके चार अंक हैं और नेट रन रेट -0.387 है। इस टीम का सेमीफाइनल का रास्ता बेहद मुश्किल है। वहीं, नीदरलैंड की टीम छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ आठवें स्थान पर है। उसके भी चार अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट में पाकिस्तान से पीछे है। डच टीम का नेट रन रेट -1.277 है। बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीम का अभियान इस विश्व कप में लगभग समाप्त हो चुका है। दोनों सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हैं। बांग्लादेश के छह मैचों में एक जीत और पांच हार के साथ दो अंक हैं। उसका नेट रन रेट -1.338 है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड के छह मैचों के बाद दो अंक हैं। टीम ने एक मैच जीता है और पांच में हार मिली है। उसका नेट रन रेट -1.652 है।

अगले कुछ मैच इस प्रकार हैं
तारीख मैच जगह
31 अक्तूबर पाकिस्तान vs बांग्लादेश कोलकाता
1 नवंबर न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका पुणे
2 नवंबर भारत vs श्रीलंका मुंबई
3 नवंबर नीदरलैंड vs अफगानिस्तान लखनऊ
4 नवंबर न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया
बंगलूरू
अहमदाबाद
5 नवंबर भारत vs दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed