{"_id":"64ad0e3077f00d4b6f0057c3","slug":"odi-world-cup-2023-tickets-prices-of-eden-gardens-in-kolkata-for-semifinal-and-group-stage-announced-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI World Cup: दूसरा सेमीफाइनल देखने का बना रहे हैं प्लान? कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टिकट की कीमतों का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI World Cup: दूसरा सेमीफाइनल देखने का बना रहे हैं प्लान? कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टिकट की कीमतों का एलान
Tue, 11 Jul 2023 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:39 PM IST
सार
ईडन गार्डन्स के शानदार मैदान पर विश्व कप के पांच मैच खेले जाएंगे। मैदान में दर्शकों की कुल क्षमता 63,500 है। मैदान के अगल-अलग हिस्सों को ब्लॉक्स में बांटा गया है।
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है। सेमीफाइनल और फाइनल समेत विश्व कप के सभी मैच दस अगल-अगल मैदानों पर खेले जाएंगे। इसी बीच बंगाल क्रिकेट संघ (सीऐबी) ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की टीकट की कीमतों का एलान कर दिया है। सेमीफाइनल का सबसे कम दाम वाला टिकट 900 रुपये का होगा।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मैच और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच (पांच नवंबर) के लिए स्टेडियम के अपर टीयर (ब्लॉक-बी, एल ) के टिकट का दाम 900 रुपये से लेकर 3000 रुपये होगा। वहीं, ब्लॉक डी और एच के लिए 1500 रुपये और सी और के ब्लॉक के लिए 2500 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स के शानदार मैदान पर विश्व कप के पांच मैच खेले जाएंगे। मैदान में दर्शकों की कुल क्षमता 63,500 है। मैदान के अगल-अलग हिस्सों को ब्लॉक्स में बांटा गया है, जिनके लिए अलग-अलग मैचों के टिकटों के मूल्य अलग-अलग हैं। ईडन गार्डन्स में होने वाले बांग्लादेश और नीदरलैंड (क्वालिफायर-1) के मुकाबले की टिकटों की कीमत सबसे कम 650 रुपये रखी गई है।
अपर टीयर के लिए 650 रुपये, डी और एच ब्लॉक के लिए 1000 रुपये और ब्लॉक बी, सी, के, एल के लिए 1500 रुपये रखी गई है। वहीं, पाकिस्तान को ईडन गार्डन्स पर इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच खेलने हैं।
इन मुकाबलों के लिए अपर टीयर की टिकट की कीमत 800 रुपये, ब्लॉक डी और एच के लिए 1200 रुपये, के और सी ब्लॉक के लिए 2000 रुपये और ब्लॉक बी और एल के लिए 2200 रुपये रखी गई है।ईडन गार्डन्स पर खेले जाने वाले मुकाबलों की टिकट की सबसे कम कीमत 650 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक रहेगी।
ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच
ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच
- 28 अक्तूबर - नीदरलैंड vs बांग्लादेश
- 31 अक्तूबर - पाकिस्तान vs बांग्लादेश
- 5 नवंबर - भारत vs दक्षिण अफ्रीका
- 12 नवंबर - इंग्लैंड vs पाकिस्तान
- 16 नवंबर - दूसरा सेमीफाइनल