फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: Rohit Sharma first and last World Cup as captain...' Sourav Ganguly big statement

World Cup: 'रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला और आखिरी वर्ल्ड कप...' सौरव गांगुली का हिटमैन को लेकर बड़ा बयान

Thu, 31 Aug 2023 09:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बल्लेबाजी में भारत का तीन प्रमुख खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए इन तीन खिलाड़ियों को अच्छा खेलना होगा।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Rohit Sharma first and last World Cup as captain...' Sourav Ganguly big statement
गांगुली ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप शुरू होने में छह सप्ताह से भी कम समय रह गया है। उससे पहले एशिया कप 2023 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शनिवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। अब क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टीम का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बल्लेबाजी में भारत का तीन प्रमुख खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए इन तीन खिलाड़ियों को अच्छा खेलना होगा।
विज्ञापन

गांगुली ने 'बैकस्टेज विद बोरिया' शो पर कहा- विराट बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वह पिछले कुछ महीनों में बहुत अच्छे दिखे हैं और बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और रोहित शर्मा के साथ भारत के मुख्य बल्लेबाज होंगे। कप्तान के रूप में रोहित अपना पहला और आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं। मैं जो बात कर रहा हूं वह 50 ओवर के विश्व कप को लेकर है जो अब चार साल बाद आएगा। वह टी20 खेल सकते हैं, लेकिन वह एक अलग फॉर्मेट है। विश्व कप में रोहित का रिकॉर्ड भी शानदार है। पिछले विश्व कप में उन्होंने पांच शतक लगाए थे और शानदार रहे थे। इसके अलावा शुभमन गिल ही हैं जिनके पास मैदान पर खड़े होने और भारत के लिए मैच जीतने की क्षमता है। अगर भारत को टूर्नामेंट जीतना है तो इन तीनों को अच्छा खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों के एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में भी खेलने की उम्मीद है। एशिया कप वनडे विश्व कप से पहले टीमों के लिए प्रयोग का आखिरी मौका है। विराट कोहली 2011 वनडे क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा को अभी तक वनडे विश्व कप में सफलता का स्वाद नहीं मिला है। शुभमन गिल अपना पहला विश्व कप खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed