{"_id":"653561cd01175e3f41096af5","slug":"odi-wc-klaasen-said-south-african-players-can-play-well-even-under-pressure-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: क्लासेन बोले- दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी दबाव में भी अच्छा खेल सकते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: क्लासेन बोले- दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी दबाव में भी अच्छा खेल सकते हैं
Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ 67 गेंद पर 109 रन की शानदार पारी खेलने वाले क्लासेन का का मानना है कि इन दोनों मैच में उनकी टीम ने दिखाया कि वह दबाव में कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
विज्ञापन
हेनरिच क्लासेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद कभी 50 ओवर का विश्वकप नहीं जीतने वाला दक्षिण अफ्रीका खुद पर लगे ‘चोकर्स’ (दबाव में बिखरने वाले) का ठप्पा मिटाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उसके स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कहा कि अब दुनिया को यह बताने का समय आ गया है कि वह दबाव में कितना अच्छा खेलते हैं।दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन से बड़ी जीत दर्ज की। उसने इंग्लैंड के सामने 400 रन का लक्ष्य रखा था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने एक अन्य मैच में 400 रन से अधिक का स्कोर बनाया था।
इंग्लैंड के खिलाफ 67 गेंद पर 109 रन की शानदार पारी खेलने वाले क्लासेन का का मानना है कि इन दोनों मैच में उनकी टीम ने दिखाया कि वह दबाव में कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। क्लासेन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘जब विश्वकप में हमारे प्रदर्शन की बात आती है तो किसी ने हम पर यह ठप्पा लगा दिया है लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। भाग्य हमारे साथ नहीं रहा है और निश्चित तौर पर कुछ मैचों में हम अपनी रणनीति के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए।’ उन्होंने कहा,‘लेकिन अगर आप हमारे प्रदर्शन पर गौर करो तो हमने विश्वकप के इतिहास में कुछ बहुत अच्छे मैच खेले हैं। यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं।’