{"_id":"653e951f5c467c132b0ed595","slug":"odi-wc-after-two-upsets-de-lied-demands-icc-should-give-netherlands-the-status-of-a-full-member-nation-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: दो उलटफेर के बाद डि लिडे की मांग- नीदरलैंड को पूर्णकालिक टीम का दर्जा दे आईसीसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: दो उलटफेर के बाद डि लिडे की मांग- नीदरलैंड को पूर्णकालिक टीम का दर्जा दे आईसीसी
Sun, 29 Oct 2023 10:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:53 PM IST
सार
इसके बाद उसने शनिवार को यहां बांग्लादेश को 87 से पराजित करके साबित कर दिया कि दक्षिण अफ्रीका पर उसकी जीत महज संयोग नहीं थी।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीडे ने अपील की कि विश्वकप में दो बड़े उलटफेर करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को उन्हें ‘बड़े राष्ट्र’ का दर्जा देना चाहिए। नीदरलैंड वर्तमान विश्वकप में भाग लेने वाला एकमात्र एसोसिएट देश है। उसने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। इसके बाद उसने शनिवार को यहां बांग्लादेश को 87 से पराजित करके साबित कर दिया कि दक्षिण अफ्रीका पर उसकी जीत महज संयोग नहीं थी।
डी लीडे ने कहा, ‘हमारे लिए और नीदरलैंड क्रिकेट के लिए प्रत्येक जीत बड़ी जीत है। हम अपने देश के युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम आने वाले वर्षों में हमें एक संभावित बड़े राष्ट्र के रूप में देखने के लिए आईसीसी का ध्यान आकर्षित करने का भी प्रयास करना चाहते हैं। इसलिए हमारे लिए प्रत्येक जीत काफी महत्वपूर्ण है।’ यह हालांकि स्पष्ट नहीं हो पाया कि डी लीडे अपने देश को टेस्ट दर्जा देने के लिए कह रहे थे या फिर उसको अधिक टूर्नामेंट में उतारने की मांग कर रहे थे।