{"_id":"65452b7a24ee4f43bf0d57f9","slug":"odi-wc-2023-bangladesh-team-troubled-by-delhi-s-pollution-did-not-practice-before-the-match-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC 2023: दिल्ली के प्रदूषण से परेशान हुई बांग्लादेश की टीम, मैच से पहले नहीं किया अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC 2023: दिल्ली के प्रदूषण से परेशान हुई बांग्लादेश की टीम, मैच से पहले नहीं किया अभ्यास
Fri, 03 Nov 2023 10:48 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:48 PM IST
सार
दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर शुक्रवार को बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। बांग्लादेश की टीम के निदेशक खालिद महमूद ने कहा, 'हमारा अभ्यास सत्र था, लेकिन हालात गुरुवार के मुकाबले काफी खराब थे।
विज्ञापन
प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश की टीम ने शुक्रवार को प्रदूषण के उच्च स्तर पर पहुंच जाने के कारण दिल्ली में अभ्यास नहीं किया। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच यहां अरुण जेटली स्टेडियम में छह नवंबर को विश्वकप का मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम बुधवार को कोलकाता से दिल्ली पहुंची थी। टीम को शुक्रवार की शाम को अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना था, लेकिन अत्यधिक प्रदूषण होने के चलते टीम प्रबंधन ने अभ्यास सत्र को रद्द करने का फैसला किया।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर शुक्रवार को बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। बांग्लादेश की टीम के निदेशक खालिद महमूद ने कहा, 'हमारा अभ्यास सत्र था, लेकिन हालात गुरुवार के मुकाबले काफी खराब थे। इसलिए हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे क्योंकि हमारे पास अभ्यास सत्र के लिए अभी दो दिन शेष हैं।'
उन्होंने कहा, ‘कई क्रिकेटर गुरुवार को बाहर निकले थे और उनमें से कुछ को खांसी हो गई है। इससे जोखिम जुड़ा हुआ है इसलिए हमने अभ्यास सत्र को रद्द करने का फैसला किया। ताकि खिलाड़ी अस्वथ नहीं हो।’ 2017 में श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली में मास्क पहने थे।