फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvPak: New Zealand won 4th odi match against pakistan by 5 wickets

NZvPAK: हफीज की पारी पर ग्रैंडहोम ने फेरा पानी, कीवी ने पाक को चौथे वन-डे में रौंदा

Tue, 16 Jan 2018 03:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
NZvPak: New Zealand won 4th odi match against pakistan by 5 wickets
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान

कॉलिन डी ग्रैंडहोम की 74 रनों की धमाकेदार पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने चौथे वन-डे में पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। हैमिल्टन में खेले गए चौथे वन-डे में पाकिस्तान ने पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 262 रन बनाए। जिसके जवाब में कीवी टीम ने 45.5 ओवरों में ही 263 रन बनाकर मैच अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही कीवी टीम ने पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन महज 11 रन के स्कोर पर ही उसके दो अहम विकेट गिर गए। इसके बाद बाबर आजम और हारिस सोहेल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। 97 रन के स्कोर पर फखर जमान (54) रन की अच्छी पारी खेलकर तीसरे विकेट के रुप में आउट हुए। 123 के स्कोर पर हारिस सोहेल के रुप में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक भी सस्ते में निपट गए। उन्होंने केवल 6 रनबनाए। 5 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन मोहम्मद हफीज और कप्तान सरफराज ने दोनों मिलकर के साथ छठे विकेट के लिए 98 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन


पाक की तरफ से हफीज ने 80 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 81 और सरफराज अहमद ने 46 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 51 रन ती शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 44 रन देकर 3 और कप्तान केन विलियमसन ने 32 रन देकर दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

NZvPak: New Zealand won 4th odi match against pakistan by 5 wickets
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान

263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को ओपनर कॉलिन मुनरो (56) और मार्टिन गप्टिल (31) ने जबरदस्त शुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 14 ओवरों में 88 रनों की साझेदारी कर डाली। शादाब खान ने मुनरो को कैच आउट करवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। 88 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम के एक के बाद एक 4 विकेट गिर गए। महज 11 रन के अंतराल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 4 विकेट निकालकर मैच में जबरदस्त वापसी की।

इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और हेनरी निकल्स ने पांचवे विकेट के लिए 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी टीम को संकट से निकाला। हालांकि 154 के स्कोर पर विलियमसन 32 रन बनाकर आउट हो गए। कीवी की तरफ से कॉलिन डी ग्रांडहोम ने 40 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की दनदार पारी खेली। ग्रांडहोम का ये सर्वाधिक वन-डे स्कोर है। ग्रांडहोम और निकल्स के बीच छठे विकेट के लिए अविजित 109 रनों की साझेदारी हुई। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 3 विकेट चटकाए। सीरीज का आखिरी मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed