फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs UGA T20 World Cup 2024 Tim Southee Fined by ICC Code of Conduct Rules News in Hindi

NZ vs UGA: न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज पर लगा जुर्माना, आईसीसी की आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला, जानें

Sat, 15 Jun 2024 10:05 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 15 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के 35 वर्षीय गेंदबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शनिवार को युगांडा के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ चार रन खर्च किए।

विज्ञापन
NZ vs UGA T20 World Cup 2024 Tim Southee Fined by ICC Code of Conduct Rules News in Hindi
टिम साउदी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

न्यूजीलैंड ने शनिवार को युगांडा के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। इससे पहले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच 12 जून को टी20 विश्व कप 2024 का 26वां मैच खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 13 रनों से जीत दर्ज की थी। मैच के दौरान कीवी टीम के घातक गेंदबाज टिम साउदी से एक ऐसी गलती हुई थी जिसकी सजा उन्हें अब मिली है। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 18वें ओवर में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय उन्होंने गुस्से में हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर तोड़ दिया था। अब उन्हें इसके लिए आईसीसी ने सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


अंपायर्स की शिकायत पर हुई कार्रवाई
आईसीसी की प्रेस रिलीज में कहा गया,  टिम साउदी को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह “अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है। साउदी पर मैदानी अंपायर अहसान रजा और एलेक्स व्हार्फ, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर माइकल गॉफ ने आरोप लगाए थे जिस पर आईसीसी ने कार्रवाई की। अब साउदी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साउदी का घातक प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के 35 वर्षीय गेंदबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शनिवार को युगांडा के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ चार रन खर्च किए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 1.00 का रहा। साउदी को उनके घातक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 


मैच में क्या हुआ?
न्यूजीलैंड ने युगांडा के खिलाफ शनिवार को खेला गया मुकाबला 88 गेंदों के शेष रहते हुए नौ विकेट से जीत लिया। इसी के साथ टीम ग्रुप सी की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में दो अंक हैं। अब उन्हें अपना अगला मैच पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 17 जून को खेलना है। वहीं, युगांडा दो अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज छह-छह अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। युगांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 40 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 5.2 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाए और नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed