फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs PAK: Pakistani all-rounder Khushdil Shah lost his temper attacked fans security personnel intervened

NZ vs PAK: पाकिस्तानी ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने खोया आपा, प्रशंसक पर किया हमला; सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव

Sat, 05 Apr 2025 04:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 05 Apr 2025 04:51 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने उन्हें 84 रन से रौंदकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी ऑलराउंडर खुशदिल शाह फैंस से उलझ गए।

विज्ञापन
NZ vs PAK: Pakistani all-rounder Khushdil Shah lost his temper attacked fans security personnel intervened
खुशदिल शाह - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट की हालत दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। एक तरफ टीम को हर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी तरफ उनके खिलाड़ी अपना आपा खोते जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनको साझा करते हुए प्रशंसकों ने दावा किया है कि खुशदिल शाह का फैंस के साथ झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NZ vs PAK: 'सर्जरी' के बाद भी नहीं हुआ सुधार, न्यूजीलैंड में पाकिस्तान का बुरा हाल, वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ
विज्ञापन

मैच के बाद प्रशंसकों से भिड़े खुशदिल शाह
दरअसल, पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने उन्हें 84 रन से रौंदकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी ऑलराउंडर खुशदिल शाह फैंस से उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में पाकिस्तान का बुरा हाल
वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान का बुरा हाल हुआ है। न्यूजीलैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करने के बाद अब वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 43 रन से हरा दिया। जीत के लिए 42 ओवर में मिले 265 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। 

टी20 सीरीज में 4-1 से हारा था पाकिस्तान
सलमान अली आगा के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम ने तीसरा टी20 नौ विकेट से जीता था और वह भी रिकॉर्ड के साथ, लेकिन इससे पहले और इसके बाद टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। न्यूजीलैंड ने पहला टी20 नौ विकेट से, दूसरा टी20 पांच विकेट से, चौथा टी20 115 रन से और पांचवां टी20 आठ विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद वनडे सीरीज में भी कीवियों का बोलबाला रहा। माइकल ब्रेसवेल के नेतृत्व में एक नई कीवी टीम ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 73 रन से, दूसरे वनडे में 84 रन से और तीसरे वनडे में 43 रन से हरा दिया। तीसरे वनडे के दौरान इमाम उल हक के चेहरे पर गेंद लगी और उन्हें एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल में भर्जी कराया गया है। वहीं, पाकिस्तान की पारी के दौरान मैदान में अंधेरा भी छा गया था।

ये भी पढ़ें: PBKS vs RR Playing-11: बतौर कप्तान वापसी करेंगे संजू, यशस्वी पर रहेगी निगाह; पंजाब लगाना चाहेगा जीत की हैट्रिक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed