फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs PAK 3rd ODI Highlights 2025 New Zealand Beats Pakistan Imam Ul Haq Injury

NZ vs PAK: 'सर्जरी' के बाद भी नहीं हुआ सुधार, न्यूजीलैंड में पाकिस्तान का बुरा हाल, वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ

Sat, 05 Apr 2025 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Apr 2025 02:50 PM IST
सार

न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम ने पांच टी20 और तीन वनडे समेत कुल आठ मुकाबले खेले, लेकिन सिर्फ एक ही मैच जीतने में कामयाब हो पाई। सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
NZ vs PAK 3rd ODI Highlights 2025 New Zealand Beats Pakistan Imam Ul Haq Injury
पाकिस्तान की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान का बुरा हाल हुआ है। न्यूजीलैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करने के बाद अब वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 43 रन से हरा दिया। जीत के लिए 42 ओवर में मिले 265 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2025: हार्दिक नहीं, तिलक के रिटायर्ड आउट होने के पीछे इस दिग्गज का था हाथ, मुंबई की हार के बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन

आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन
2023 में वनडे विश्व कप और पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के पहले दौर से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टीम में 'सर्जरी' की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि टीम के खराब प्रदर्शन की जांच की जाएगी और खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा। इसी कड़ी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पीसीबी के चयनकर्ताओं ने गलत टीम चुन ली और इसका खमियाजा भी पाकिस्तान को भुगतना पड़ा।

पाकिस्तान की टीम में हुए थे ये खास बदलाव
चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से बाहर हुई। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक नई टीम चुनी गई। टी20 के लिए सलमान अली आगा को कप्तान बनाया गया, जबकि वनडे में मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी जारी रखी। इतना ही नहीं, बाबर और रिजवान को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं, शाहीन शाह अफरीदी को वनडे से बाहर कर दिया गया। हालांकि, टीम का हश्र वही रहा जो पहले थे। न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम ने पांच टी20 और तीन वनडे समेत कुल आठ मुकाबले खेले, लेकिन सिर्फ एक ही मैच जीतने में कामयाब हो पाई। सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टी20 सीरीज में 4-1 से हारा था पाकिस्तान
सलमान अली आगा के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम ने तीसरा टी20 नौ विकेट से जीता था और वह भी रिकॉर्ड के साथ, लेकिन इससे पहले और इसके बाद टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। न्यूजीलैंड ने पहला टी20 नौ विकेट से, दूसरा टी20 पांच विकेट से, चौथा टी20 115 रन से और पांचवां टी20 आठ विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद वनडे सीरीज में भी कीवियों का बोलबाला रहा। माइकल ब्रेसवेल के नेतृत्व में एक नई कीवी टीम ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 73 रन से, दूसरे वनडे में 84 रन से और तीसरे वनडे में 43 रन से हरा दिया। तीसरे वनडे के दौरान इमाम उल हक के चेहरे पर गेंद लगी और उन्हें एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल में भर्जी कराया गया है। वहीं, पाकिस्तान की पारी के दौरान मैदान में अंधेरा भी छा गया था। इसकी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 

न्यूजीलैंड की बी-टीम पाकिस्तान का सामना कर रही थी
आश्चर्य की बात तो यह है कि पाकिस्तान ने अपनी सबसे मजबूत टीम इस दौरे के लिए भेजी थी, जबकि न्यूजीलैंड बी टीम के साथ मैदान पर उतरा था। उसके नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर समेत कई अहम खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, बेवन जेकब्स आईपीएल टीमों का हिस्सा हैं, जबकि केन विलियम्सन कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान तीसरे वनडे में क्या हुआ?
माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे वनडे की बात करें तो न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 42 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। रिस मारियू ने 58 रन, हेनरी निकोल्स ने 31 रन. डेरिल मिचेल ने 43 रन और टिम सीफर्ट ने 26 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 59 रन बनाए। मोहम्मद अब्बास ने 11 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से आकिफ जावेद ने चार और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। फहीम अशरफ और सुफियान मुकीम को एक-एक विकेट मिला। जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। शफीक 33 रन और बाबर आजम ने 50 रन की पारी खेली।

मोहम्मद रिजवान 37 रन और तैयब ताहिर 33 रन बना सके। इमाम उल हक के कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उस्मान खान आए और उन्होंने 17 गेंद में 12 रन की पारी खेली। सलमान आगा 11 रन, फहीम अशरफ तीन रन और नसीम शाह 17 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से बेन सीयर्स ने पांच विकेट लिए, जबकि जैकब डफी को दो विकेट मिले। ब्रेसवेल, अब्बास और मिचेल को एक-एक विकेट मिला। डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड की टीम ने 43 रन से जीत हासिल की और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed