मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को यहां नौवीं बार अपना पहला मैच जीतने में असफल रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इससे निराश नहीं हैं क्योंकि उनके अनुसार पांच बार की चैंपियन के लिए ‘पहला मैच नहीं चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण’ है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल-14 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के हाथों दो विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
2 of 7
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : twitter@IPL
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 159 रन बनाए। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में शुक्रवार को यहां नौवीं बार अपना पहला मैच जीतने में असफल रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इससे निराश नहीं हैं क्योंकि उनके अनुसार पांच बार की चैंपियन के लिए ‘पहला मैच नहीं चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण’ है।
3 of 7
एबी डीविलियर्स
- फोटो : twitter@IPL
मुंबई इंडियंस को आईपीएल-14 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हाथों दो विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 159 रन बनाए। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया।
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं। बहुत अच्छा मुकाबला रहा। हमने उन्हें आसानी से नहीं जीतना दिया। हालांकि हम अपने स्कोर से खुश नहीं थे। हमने 20 रन कम बनाए। हमने कुछ गलतियां की, लेकिन ऐसा होता है। हमें उन्हें भूलकर आगे बढ़ना होगा। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और हमें अगले कुछ मैचों में इस पर सोचना होगा।’
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि जीत से आगाज करना महत्वपूर्ण है और उनके पास कई विकल्प होने के कारण वे मैच में वापसी करने में सफल रहे। कोहली ने कहा, 'पिछली बार भी हमने पहला मैच जीता था। अपनी टीम का आकलन करने के लिए मजबूत टीम के खिलाफ खेलना महत्वपूर्ण है। हर किसी ने अपना योगदान दिया। हमारे पास कई विकल्प थे, जिससे हम वापसी करने में सफल रहे।'