फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nitish Reddy's father Mutyala Reddy showed his respect to legendary Sunil Gavaskar in Melbourne Cricket ground

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला ने छूए गावस्कर के पैर, पूर्व बल्लेबाज को देख हुए भावुक; देखें वीडियो

Sun, 29 Dec 2024 11:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Dec 2024 11:45 AM IST
सार

जब नीतीश के पिता मुतयाला ने गावस्कर के पैर छुए तो गावस्कर की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने नीतीश का करियर संवारने के लिए मुतयाला का धन्यवाद दिया। गावस्कर ने कहा कि मुतयाला के त्याग के कारण ही भारत को नीतीश जैसा हीरा मिल सका।

विज्ञापन
Nitish Reddy's father Mutyala Reddy showed his respect to legendary Sunil Gavaskar in Melbourne Cricket ground
गावस्कर के पैर छूते नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट के बीच दिग्गज पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर से मिले। नीतीश के पिता गावस्कर से मिलकर काफी भावुक हो गए और उनके पैर छूने के लिए झूके। नीतीश ने मैच के तीसरे दिन शनिवार को शानदार शतक जड़ा था और भारतीय टीम को मुश्किल से उबारा था। 
विज्ञापन

गावस्कर हुए भावुक
जब नीतीश के पिता मुतयाला ने गावस्कर के पैर छुए तो गावस्कर की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने नीतीश का करियर संवारने के लिए मुतयाला का धन्यवाद दिया। गावस्कर ने कहा कि मुतयाला के त्याग के कारण ही भारत को नीतीश जैसा हीरा मिल सका। गावस्कर ने मुतयाला के साथ मुलाकात के दौरान कहा, हमें पता है कि इन्होंने कितना त्याग किया है। उन्होंने काफी संघर्ष किया, आपके कारण मेरे आंखों में आंसू आए, आपके कारण हमें हीरा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुतयाला और गावस्कर के बीच इस भावुक क्षण को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के बैकरुम में मौजूद लोगों ने कैमरे पर कैद किया। नीतीश की शानदार पारी के बाद उनके परिवार वालों ने गावस्कर से मुलाकात की। शनिवार को जब नीतीश ने शतक लगाया तो मुतयाला अपनी भावनाएं काबू नहीं कर पाए और उनके आंसू छलक पड़े। नीतीश ने भी अपना पहला शतक पिता को समर्पित किया था। 

विज्ञापन

इरफान ने भी की मुलाकात
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी नीतीश के परिवार से मुलाकात की और कमेंट्री के दौरान उनके पिता को विनम्र व्यक्ति बताया। इरफान ने नीतीश को उसकी क्रिकेट महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उनके अविश्वसनीय बलिदानों के लिए परिवार को भी श्रेय दिया। नीतीश ने पहली पारी में 189 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे युवा भारतीय 
नीतीश रेड्डी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed