फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nidahas trophy vijay shankar locked himself in hotel room after final

मैच के बाद शंकर ने कर लिया था खुद को कमरे में बंद, इस खिलाड़ी के कहने पर खोला दरवाजा

Thu, 22 Mar 2018 08:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
nidahas trophy vijay shankar locked himself in hotel room after final
विजय शंकर - फोटो : file

श्रीलंका में खत्म हुए निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर छक्का मारकर चैंपियन बनाने वाले दिनेश कार्तिक को लेकर इस वक्त हर ओर चर्चा हो रही है। लेकिन ऑलराउंडर विजय शंकर के बारे में भी सुर्खियों का बाजार उतना ही गर्म है। दरअसल फाइनल मुकाबले में मुस्ताफिजुर रहमान 18वां ओवर में करने आते हैं। इस ओवर में शंकर पहली चार बॉल पर अपना बल्ला तक नहीं लगा पाते हैं और पांचवीं बॉल पर किसी तरह एक रन लेने में कामयाब रहते हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद आखिरी गेंद पर मनीष पांडे मिडऑन पर कैच आउट हो जाते हैं। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को जीतने के लिए 34 रन की दरकार रहती है और कार्तिक 8 बॉल पर 29 रन की पारी खेलकर खिताब पर भारत का कब्जा करवाने में कामयाब रहते हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर शंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच न जिताया होता तो मेरा करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच जाता।  

विज्ञापन

शंकर ने किया बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा

nidahas trophy vijay shankar locked himself in hotel room after final
विजय शंकर - फोटो : file

शंकर ने कहा, ''मैच के बाद मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। मैं बहुत मायूस था, लेकिन जब बाद में कार्तिक मेरे पास आए और मेरे हौंसला बढ़ाया तो कुछ अच्छा लगा। कार्तिक के आने के ही वजह से मैं उस रात सो पाया। अगर यह मैच हम हार जाते तो इसका जिम्मेदार मैं ही होता। मैं शॉट नहीं मार पा रहा था और डॉट बॉल किए जा रहा था, जिसकी वजह से हमारे लिए मैच जीतना मुश्किल होता चला गया। 

शंकर के समर्थन में उतरे कार्तिक

nidahas trophy vijay shankar locked himself in hotel room after final
शंकर-कार्तिक - फोटो : file

एक ओर जहां शंकर की आलोचना हो रही थी वहीं, कार्तिक ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उनके पास टेलेंट हैं। उन्होंने गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। उनका भविष्य शानदार है, उनका एटिट्यूट अच्छा है साथ ही वह लंबे समय तक खेल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed