{"_id":"5b8252f942c79246475f71c5","slug":"nick-compton-says-duncan-fletcher-gives-good-guidance-to-team-indias-fast-bowlers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक पर इस दिग्गज का बयान, ' इनकी वजह से टेस्ट में बेस्ट बन पाए शमी-भुवी-उमेश'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक पर इस दिग्गज का बयान, ' इनकी वजह से टेस्ट में बेस्ट बन पाए शमी-भुवी-उमेश'
Sun, 26 Aug 2018 03:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhuvi shami umesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक कॉम्पटन ने आज कहा कि डंकन फ्लैचर ने कई दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट के मुश्किल बदलाव के दौर को संभाला है और वर्तमान टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को दिशा देने का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।
भारतीय तेज गेंदबाजों ने ट्रेंटब्रिज में 20 में से 19 विकेट लिए। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 203 रन से हराया। कॉम्पटन ने कहा कि जिस तरह से फ्लैचर ने जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड को उनके शुरुआती दौर में सही रास्ता दिखाया था, उसी तरह से वर्तमान के भारतीय तेज गेंदबाजों (उमेश यादव, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार) को जिम्बाब्वे के इस सम्मानीय कोच से मिली सलाह का फायदा मिला।
2 of 5
nick compton
कॉम्पटन ने कहा, 'भारतीय तेज आक्रमण अचानक ही इस स्तर पर नहीं पहुंचा। इसमें समय लगा और इसमें धीरे धीरे सुधार हुआ। इन सभी गेंदबाजों ने समय लिया। भारत के पास पहले इतने अधिक तेज गेंदबाज नहीं हुआ करते थे लेकिन अब उनके पास हैं। इनमें से अधिकतर कभी न कभी फ्लैचर के कोच रहते हुए खेले हैं इसलिए उन्हें श्रेय जाता है। (तेज गेंदबाजी आक्रमण को संवारने की) यह प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो गयी थी लेकिन अब जाकर वे सभी मिलकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।'
3 of 5
duncan fletcher
कॉम्पटन से पूछा गया कि अब उन्हें क्या अंतर नजर आता है, उन्होंने कहा, 'पूर्व से यह अंतर है कि ये तेज गेंदबाज तेजी से समझौता नहीं करते। जैसे कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड तेजी के साथ गेंद को मूव करने की क्षमता रखते हैं।' महान डेनिस कॉम्पटन के पौत्र निक का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
उन्होंने कहा, 'उन्हें (पुजारा और रहाणे) उस ड्रेसिंग रूम में मजबूत व्यक्तित्व के रूप में विकसित होने का मौका दिया जाना चाहिए। अब पुजारा और रहाणे रन बना रहे हैं तो भारत के लिये काम आसान हो जाएगा। भारत ने नाटिघम में जीत दर्ज की और उसे अच्छी संतुलित टीम मिल गयी है। इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं लगती है। अगर विराट (चौथे टेस्ट की टीम में) कोई बदलाव करते हैं तो देखना दिलचस्प होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Virat kohli
कॉम्पटन ने कहा, 'चयन के मामले में विराट ने कई बदलाव किए हैं। उदाहरण के लिये पहले टेस्ट मैच से पुजारा को बाहर रखने के गलत फैसले को अनुमति देने से टीम प्रबंधन की कमजोरी का पता चलता है।' उन्होंने कहा, 'जब विराट इतने अधिक बदलाव करता है तो पुजारा और रहाणे जैसे खिलाड़ियों के लिये यह आसान नहीं हो सकता है। वे दबदबा रखने वाले व्यक्ति नहीं हैं और इस तरह के खिलाड़ियों को कई बार इस तरह के फैसलों से सामंजस्य बिठाने में दिक्कत हो सकती है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।