फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NFT Auction, 2011 World Cup, World Cup winning Indian team, Sachin Tendulkar, auction, MS Dhoni, david warner

NFT Auction: 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हस्ताक्षर वाले बल्ले पर लगी लाखों की बोली, नीलामी में सचिन तेंदुलकर भी छाए

Sat, 25 Dec 2021 05:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Dec 2021 05:58 PM IST
सार

दुबई में क्रिकफ्लिक्स द्वारा आयोजित नीलामी में सचिन तेंदुलकर का जलवा दिखा। वे भले ही खुद इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनसे जुड़ी चीजों पर लोगों ने लाखों में बोली लगाई।

विज्ञापन
NFT Auction, 2011 World Cup, World Cup winning Indian team, Sachin Tendulkar, auction, MS Dhoni, david warner
भारत ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका को हराया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुबई में क्रिकफ्लिक्स द्वारा आयोजित नीलामी में सचिन तेंदुलकर का जलवा दिखा। वे भले ही खुद इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनसे जुड़ी चीजों पर लोगों ने लाखों में बोली लगाई। नीलामी में तेंदुलकर के 200वें टेस्ट मैच के संग्रह का डिजीटल अधिकार मुंबई के रहने वाले अमल खान ने 40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 30,01,410 रुपये) में हासिल किए।
विज्ञापन


भारत की 2011 की विश्व कप विजेता टीम के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला दुबई में नीलामी में 25,000 डॉलर (18,84,875 रुपये) में बिका। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के हस्ताक्षर वाले बल्ले के डिजीटल अधिकारों में भी लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। धोनी ने अगुवाई में भारत ने 2011 में 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन


सनराइजर्स की जर्सी को मिले 22 लाख से ज्यादा
इसके अलावा डेविड वार्नर की 2016 की आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी के लिए 30,000 डॉलर (22,61,850 रुपये) की बोली लगाई गई। उसने नीलामी में भारतीय टीम के बल्ले हस्ताक्षर वाले बल्ले को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर के 200वें टेस्ट से जुड़ी चीजों में हस्ताक्षर वाली मैच जर्सी, विशेष स्मारक कवर और हस्ताक्षर वाले मैच टिकट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1983 वर्ल्ड कप से जुड़ा रिकॉर्डिंग भी हुआ नीलाम
भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के लिए लता मंगेशकर के संगीत कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग को 21,000 डॉलर (15,75,740 रुपये) में खरीदा गया। वहीं, बालासाहेब ठाकरे के कार्टून और 1952 में भारत के पहले पाकिस्तान दौरे के ऑटोग्राफ को 15,000 डॉलर (11,25,528 रुपये) में नीलाम किया गया।


सीके नायडू और झूलन गोस्वामी से जुड़ी चीजों पर भी लगी बोली
भारत के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू के संग्रह के डिजीटल अधिकार क्रमशः 7500 डॉलर (5,62,725 रुपये) और 980 डॉलर (73,529 रुपये) में बेचे गए। इनमें उनकी मूल बैंक पास बुक और पासपोर्ट शामिल थे। भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की विश्व कप 2017 के सेमीफाइनल में पहनी गई जर्सी की कीमत 10,000 डॉलर (7,50,300 रुपये) लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed