{"_id":"6178359e80df8338f21dd132","slug":"new-zealands-devon-conway-took-beautiful-catch-to-dismiss-mohammad-hafeez-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने हवा में डाइव लगाकर पकड़ा शानदार कैच, देखें Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने हवा में डाइव लगाकर पकड़ा शानदार कैच, देखें Video
Tue, 26 Oct 2021 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:07 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बहुत ही शानदार कैच पकड़ा है। उन्होंने इस कैच की बदौलत पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज को पवेलियन भेज दिया। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे बाउंड्री पर बेहतरीन कैच पकड़ा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच में एक और शानदार कैच देखने को मिला। इस बार न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने हवा में शानदार डाइव लगाकर मोहम्मद हफीज का कैच पकड़ा। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड की टीम अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जानी जाती है। इससे पहले अभ्यास मैच में मार्टिन गप्टिल ने बेहतरीन कैच पकड़कर डेविड वार्नर को आउट किया था। वहीं ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे खिलाड़ियों की शानदार फील्डिंग के वीडियो भी अक्सर सामने आते रहते हैं।
पाकिस्तान की पारी के 11वें ओवर में पाकिस्तान के हफीज ने सैंटनर की गेंद पर लॉग ऑफ की दिशा में बड़ा शॉट खेला और गेंद तेजी से बाउंड्री के बाहर जा रही थी, लेकिन कॉन्वे के इरादे कुछ और ही थे। कॉन्वे तेजी से भागते हुए गेंद के पास पहुंचे और हवा शानदार डाइव लगाकर उड़ते हुए कैच लपक लिया। उनके इस कैच की बदौलत पाकिस्तान की टीम और मुश्किलों में चली गई। सोशल मीडिया कॉन्वे के इस कैच की खूब तारीफ हो रही है।
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और पाकिस्तान के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और डैरी मिशेल ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के लिए हरीश रऊफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत भी सही नहीं रही और कप्तान बाबर नौ रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि रिजवान के 33 रन और बाकी बल्लेबाजों के योगदान की बदौलत पाकिस्तान मैच में बनी रही है। अंत में शोएब मलिक और आसिफ अली ने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान को जीत दिला दी।

पांच विकेट से जीता पाकिस्तानDevon Conway!! You Beauty, absolute stunner#NewZealand #AsifAli #PakvsNewzealand pic.twitter.com/SmMraNwmPq
विज्ञापन विज्ञापन— Nirmit Mehta (@NirmitMehta10) October 26, 2021