{"_id":"5abf7d4f4f1c1bec618b4a1e","slug":"new-zealand-vs-england-2nd-test-day-2-match-report-at-christchurch","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvENG: खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, मुश्किल में दिखी कीवी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvENG: खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, मुश्किल में दिखी कीवी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम इंगलैंड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। फिलहाल, बीजे वाटलिंग (77*) और टिम साउदी (13*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर कीवी की टीम 115 रन पीछे है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। इससे आगे खेलते हुए मेहमान टीम ने दूसरे दिन और 17 रन ही जोड़ पाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। इस दौरान जॉनी बेयर्स्टो ने अपना शतक पूरा करते हुए 101 रन की पारी खेली, जबकि मार्क वुड ने भी 52 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी (62/6) और ट्रेंट बोल्ट ने 87 रन देकर 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
इंग्लैंड के 307 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टॉम लैथम के रुप में कीवी टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद जल्दी-जल्दी विकेट गिरने लगे। कीवी टीम महज 36 रन के स्कोर पर ही अपनी 5 विकेट गंवा चुकी थीं। इसके बाद यहां से कॉलिन डी ग्रांडहोम (72) और बीजे वाटलिंग (77*) के बीच 142 रनों की साझेदारी हुई। एक वक्त कीवी टीम की स्थिति ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को संभाला और टीम को 192 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 4 और जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन