फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand's Devon Conway ruled out of World Cup final against Australia and India T20Is

T20 WC: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, फाइनल और भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए डेवोन कॉन्वे

Fri, 12 Nov 2021 01:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Nov 2021 01:15 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद कॉन्वे ने बैट को हाथ पर दे मारा था। इसके बाद उन्हें हाथ में दर्द महसूस हुई थी। बाद में स्कैन करने पर पता चला कि उनके दाएं हाथ का मेटाकारपल टूट चुका है।

विज्ञापन
New Zealand's Devon Conway ruled out of World Cup final against Australia and India T20Is
डेवोन कॉन्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच 14 नवंबर को खिताबी भिड़ंत होगी। इससे पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। डेवोन कॉन्वे चोट की वजह से फाइनल में नहीं खेलेंगे। उन्हें सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चोट लगी थी। इस मैच में कॉन्वे ने 46 रन की अहम पारी खेली थी। इतना ही कॉन्वे भारत के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रहे टी-20 और टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड को इससे बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


दाएं हाथ में लगी चोट
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद कॉन्वे ने बैट को हाथ पर दे मारा था। इसके बाद उन्हें हाथ में दर्द महसूस हुई थी। बाद में स्कैन करने पर पता चला कि उनके दाएं हाथ का मेटाकारपल टूट चुका है। यह इस विश्व कप में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका है। इससे पहले लॉकी फर्ग्यूसन भी चोटिल होकर बाहर हुए थे। 
विज्ञापन


कोच ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा- कॉन्वे कीवी टीम से खेलने को लेकर काफी उत्साहित थे। उनके बाहर होने के बाद टीम में हर कोई नाखुश है। हम अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। कॉन्वे ने जो आउट होने के बाद किया उसकी जरूरत नहीं थी। किस्मत ने कॉन्वे का साथ नहीं दिया। वे एक टीम मैन हैं। हमें उनके लिए दुख है। अब हमारे पास समय नहीं बचा है, इसलिए रिप्लेसमेंट नहीं ला सकते। हम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विश्व कप में प्रदर्शन
कॉन्वे ने इस विश्व कप में छह मैचों में 108.40 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। 167 रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में कॉन्वे ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर अहम पारी खेली थी। दोनों ने अच्छी साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। फिर जेम्स नीशम ने 11 गेंदों पर 27 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, मिचेल 47 गेंदों पर नाबाद 72 रन की पारी खेल टीम को पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed