फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand has never won against India in Super Over close encounter confirms indias victory

IND vs NZ: सुपर ओवर में भारत से कभी नहीं जीता है न्यूजीलैंड, करीबी मैच हुआ तो टीम इंडिया की जीत पक्की

Sun, 31 Oct 2021 10:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 10:55 AM IST
सार

सुपर ओवर में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद शानदार है। अब तक दोनों टीमों के बीच टी-20 में दो सुपर ओवर हुए हैं और दोनों बार भारत ने कीवी टीम को हराया है। 
 

विज्ञापन
New Zealand has never won against India in Super Over close encounter confirms indias victory
Lokesh Rahul and Rohit Sharma - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 में कई करीबी मुकाबले हुए हैं। खासकर पिछले तीन मैचों में से दो मैचों का नतीजा सुपरओवर में निकला है। वहीं तीसरे मैच का नतीजा भी आखिरी ओवर में निकला था। ऐसे में आज भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हो सकता है। अगर इस बार भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा और सुपरओवर के जरिए मैच का नतीजा निकला तो भारत की जीत लगभग तय हो जाएगी। इसी टीम इंडिया ने पिछले साल न्यूजीलैंड को लगातार दो मैचों में सुपरओवर में हराया था। उस समय रोहित और राहुल ने काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। भारतीय फैंस इस मैच में भी अपनी टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। 
विज्ञापन


टी-20 क्रिकेट में अब दोनों टीमों के बीच दो सुपर ओवर हुए हैं और दोनों बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि 2020 से लेकर अब तक भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं और जिन खिलाड़ियों ने लगातार दो बार न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर ओवर जीते थे। वो अभी भी टीम इंडिया में शामिल हैं। 
विज्ञापन


पहला सुपरओवर रोहित ने जिताया
टी-20 फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सुपर ओवर 29 जनवरी 2020 को हुआ था। इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 179 रन था। इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर कराया गया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 17 रन खर्चे। इसके जवाब में रोहित शर्मा ने सुपर ओवर की आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। न्यूजीलैंड के लिए सुपर ओवर में टिम साउदी ने गेंदबाजी की थी। ये दोनों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्डकप में खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सुपर ओवर में लोकेश राहुल ने किया कमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में लोकेश राहुल ने कमाल किया था। इस मैच में दोनों टीमों ने 165 रन बनाए थे। इसके बाद सुपर ओवर के जरिए मैच का फैसला हुआ था। भारत के लिए एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी और सिर्फ 13 रन दिए थे। इसके जवाब में लोकेश राहुल ने शुरुआती दो गेंदों में ही 10 रन बना दिए थे और भारत के लिए मैच आसान कर दिया था। हालांकि अगली गेंद में रन वो आउट भी हो गए, पर विराट ने चौका लगाकर मैच खत्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed