{"_id":"5b606bb04f1c1ba61f8b6279","slug":"new-zealand-cricket-board-denied-to-go-to-pakistan-for-cricket-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान क्रिकेट को करारा झटका, अब इस देश ने भी किया खेलने से इनकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान क्रिकेट को करारा झटका, अब इस देश ने भी किया खेलने से इनकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करारा झटका लगा है। सुरक्षा कारणों के चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में खेलने से साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अक्टूबर में दुबई में होनी वाले टी-20 सीरीज को पाकिस्तान में शिफ्ट कराना चाहता था, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
ब्लैककैप्स के इस फैसले को पाकिस्तान में क्रिकेट की बहाली की कोशिशों को बड़ा झटका माना जा सकता है। दोनों देशों के बीच अक्टूबर में 3-3 मैच की वनडे और टी-20 सीरीज खेली जानी है, जिसका आयोजन दुबई में होगा। पीसीबी इसे पाकिस्तान में खेले जाने के पक्ष में था।
विज्ञापन
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट के चेयरमैन ग्रेग बार्सले ने कहा कि हमें पाकिस्तान के साथ पूरी सहानुभूति है। हम सभी आईसीसी के सदस्य हैं और आईसीसी पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। हम भी उसका पूरा समर्थन करते हैं, लेकिन ताजा हालात को देखते हुए पाकिस्तान का दौरा करना सही नहीं है। इसी वजह से हमने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने आखिरी बार साल 2003 में पाकिस्तान का दौरा किया था। उसके बाद से ही कीवी टीम पाकिस्तान नहीं गई है। बताते चले कि 2008 में लाहौर में हुए श्रीलंकाई टीम के ऊपर हमले के बाद से ही पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय टीमें दौरा नहीं कर रही हैं। जिसके बाद से पाकिस्तान टीम के सारे आयोजन सऊदी अरब में होते हैं।