फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Cricket Announces ODI and T20I Squad For West Indies Tour 2022 Know More

NZ vs WI: न्यूजीलैंड की टीम में वापस लौटे कप्तान केन विलियम्सन, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे

Mon, 25 Jul 2022 12:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 PM IST
सार

वेस्टइंडीज दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान केन विलियम्सन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और डेवोन कॉन्वे की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं और इन्हें नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था। 
 

विज्ञापन
New Zealand Cricket Announces ODI and T20I Squad For West Indies Tour 2022 Know More
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ब्रेक के बाद टीम के साथ जुड़े चुके हैं। वो वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम की अगुआई करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 और वनडे टीम का एलान कर दिया है। इस बार टीम में विलियम्सन के अलावा ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और डेवोन कॉन्वे की वापसी हुई है। ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के दौरे में कीवी टीम 11 दिन के अंदर छह मैच खेलेगी, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। 

आठ साल बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम आठ साल बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इससे पहले 2014 में कीवी टीम ने कैरिबियाई दौरा किया था। इस दौरे पर टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अपनी वर्ल्डकप की तैयारी और बेहतर करना चाहेगी। वहीं, वनडे सीरीज 2023 में होने वाले विश्व कप के लिहाज से अहम है, क्योंकि इसमें सुपर लीग के अंक भी मिलेंगे। 

न्यूजीलैंड की टीम दो चरणों में जमैका पहुंचेगी। जिन खिलाड़ियों को नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था वो न्यूजीलैंड से जमैका जाएंगे। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाले जो खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी कीवी टीम का हिस्सा हैं वो नीदरलैंड से ही जमैका जाएंगे। इस दौरे में डीन ब्राउनली को बल्लेबाजी कोच और ग्रीम एल्ड्रीज को गेंदबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है। 

आयरलैंड के खिलाफ युवा खिलाड़ियों ने किया कमाल
आयरलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तान विलियम्सन सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। ऐसे में न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ियों ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने तीन वनडे और तीन टी20 की सीरीज में सभी मैच जीते। युवा ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल ने कमाल किया। वनडे में उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके बाद टी20 में उन्होंने अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक ली। अब न्यूजीलैंड को नीदरलैंड के खिलाफ दो टी20 और स्कॉटलैंड के खिलाफ दो टी20 और एक वनडे मैच खेलना है।

वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed