फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand beat Pakistan by 84 runs in the second ODI of the three-match series match report and analysis

PAK vs NZ: मिचेल हे के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त

Wed, 02 Apr 2025 02:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेमिल्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Apr 2025 02:07 PM IST
सार

न्यूजीलैंड ने मिचेल हे के 78 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 99 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 292 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन
New Zealand beat Pakistan by 84 runs in the second ODI of the three-match series match report and analysis
नसीम शाह - फोटो : ANI

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद बेन सीयर्स की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 84 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने मिचेल हे के 78 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 99 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 292 रन बनाए। सीयर्स ने 59 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन

अशरफ-शाह की साझेदारी गई बेकार
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ और नसीम शाह ने अर्धशतक जड़े, लेकिन सीयर्स की गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। अशरफ ने सर्वाधिक 73 रन बनाए और नौवें विकेट के लिए नसीम शाह के साथ 60 रन की साझेदारी भी की। नसीम ने 51 रन बनाए। दोनों का यह पहला वनडे अर्धशतक है। सीयर्स के अलावा जैकब डफी ने भी शानदार गेंदबाजी की जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए। 

ये भी पढ़ें: ODI WC 2011: 14 साल पहले आज ही के दिन भारत बना विश्व विजेता, धोनी की कप्तानी में खत्म हुआ था 28 वर्ष का सूखा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब रही पाकिस्तान की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसकी आधी टीम महज 32 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ रुर्के ने पहले छह ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को दो बार लगी। इसके बाद हारिस रऊफ को भी उनका बाउंसर हेलमेट पर लगा। रऊफ कनकशन टेस्ट में नाकाम रहकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और नसीम ने उनकी जगह ली। पाकिस्तान अगर 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा तो इसका श्रेय अशरफ और नसीम शाह को जाता है। 
विज्ञापन

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने मिचेल हे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी के आखरी ओवर में दो छक्कों और दो चौकों के साथ 22 रन निकाले, लेकिन शतक से एक रन से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed