फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand announces squad for T20 World Cup

टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, रॉस टेलर और ग्रैंडहोम बाहर, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Tue, 10 Aug 2021 01:47 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 01:47 AM IST
सार

  • टी-20 विश्व कप एशिया में होने की वजह से तीन स्पिनर टीम में शामिल
  • अनुभवी टेलर और ग्रैंडहोम को नहीं मिली टी-20 विश्व कप टीम में जगह
  • न्यूजीलैंड की टीम इस साल के अंत में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत का दौरा भी करेगी

विज्ञापन
New Zealand announces squad for T20 World Cup
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @NZStuffSport

विस्तार

न्यूजीलैंड ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यूएई और ओमान में संयुक्त रूप से होने वाले विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित करने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने इस बात का ध्यान रखा है कि इस बार टी-20 विश्व कप एशिया में होने वाला है, इसलिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है। टी-20 विश्व कप के लिए रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और फिन एलन को टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया था जो टीम के साथ यात्रा करेंगे, लेकिन उन्हें केवल खिलाड़ी के चोट के लगने के बाद उनको टीम में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में लेगस्पिनर टॉड एस्टल, लेगस्पिनर ईश सोढ़ी और बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर को शामिल किया गया है। यही टीम इस साल के अंत में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत का दौरा भी करेगी।

टीम में चार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, काइल जैमीसन और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया गया है। टिम साउथी को छोड़कर अन्य तीनों के पास आईपीएल में खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है।

बोल्ट मुंबई इंडियंस के हमले का हिस्सा हैं जबकि जैमीसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और फर्ग्यूसन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड को भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और टी20 विश्व कप में दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है। उसके बाद वे एक टी20 श्रृंखला के लिए भारत के लिए उड़ान भरेंगे, इस दौरे में दो टेस्ट होंगे। न्यूजीलैंड एक महीने बाद अब टेस्ट टीम की घोषणा करेगा।


टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम
केन विलियमसन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैंपमैन, डेवोन कोन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमिसन, डैरिल मिचेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed