फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New BCCI President Roger Binny said Can't have Jasprit Bumrah breaking down 10 days before T20 World Cup

T20 WC: BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी बोले- टूर्नामेंट से 10 दिन पहले बुमराह का चोटिल होना बर्दाश्त नहीं कर सकते

Thu, 20 Oct 2022 09:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Oct 2022 09:02 PM IST
सार

बुमराह पीठ में चोट के कारण टी20 विश्व से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के विश्व कप के लिए रवाना होने से ठीक तीन दिन पहले चोटिल घोषित किया गया था। इसके बाद मोहम्मद शमी को उनका रिप्लेसमेंट बनाया गया है। इसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बयान दिया।

विज्ञापन
New BCCI President Roger Binny said Can't have Jasprit Bumrah breaking down 10 days before T20 World Cup
रोजर बिन्नी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने गुरुवार को कहा कि बार-बार चोटिल होने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा- भारत विश्व कप से 10 दिन पहले जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों का चोटिल होना बर्दाश्त नहीं कर सकता। इन तरह के मामलों पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाना चाहिए। इससे पहले भी बिन्नी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद कहा था कि स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने पर वह कुछ काम करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

New BCCI President Roger Binny said Can't have Jasprit Bumrah breaking down 10 days before T20 World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह पीठ में चोट के कारण टी20 विश्व से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के विश्व कप के लिए रवाना होने से ठीक तीन दिन पहले चोटिल घोषित किया गया था। इसके बाद मोहम्मद शमी को उनका रिप्लेसमेंट बनाया गया है। बिन्नी ने मंगलवार को बीसीसीआई प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद इस विषय को गंभीरता से लिया है। रोजर बिन्नी ने कहा- हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि खिलाड़ी इतनी बुरी तरह से क्यों और कैसे चोटिल हो रहे हैं। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि वे इतनी आसानी से क्यों चोटिल हो रहे हैं। इसके लिए हमें न केवल अभी बल्कि पिछले चार पांच वर्षों के डेटा को देखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

New BCCI President Roger Binny said Can't have Jasprit Bumrah breaking down 10 days before T20 World Cup
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
67 साल के रोजर बिन्नी ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कहा- ऐसा नहीं है कि हमारे पास अच्छे प्रशिक्षक या कोच नहीं हैं। भले ही खिलाड़ियों पर लोड बहुत ज्यादा हो, चाहे वह बहुत अधिक फॉर्मेट खेल रहे हों, लेकिन इस मामले पर कुछ करने की आवश्यकता है। यह मेरी प्राथमिकता है। आप यह नहीं कह सकते विश्व कप से 10 दिन पहले बुमराह चोटिल हो गए और फिर उनकी जगह कौन लेने वाला है। इसे संबोधित करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

New BCCI President Roger Binny said Can't have Jasprit Bumrah breaking down 10 days before T20 World Cup
मध्य प्रदेश की टीम डिफेंडिंग रणजी ट्रॉफी चैंपियंस हैं - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई अध्यक्ष ने साथ ही घरेलू क्रिकेट में बेहतर विकेट बनाने और रणजी ट्रॉफी की महत्ता पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा- पिचें अभी भी बहुत नरम हैं और तेज गेंदबाजों के लिए अनुपयुक्त हैं। हमें इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 30-40 हजार प्रशंसक स्टेडियम आते हैं। उन्हें सहज महसूस कराने की जरूरत है। भारत के क्रिकेटरों की तर्ज पर घरेलू क्रिकेटरों के लिए केंद्रीय अनुबंध की आवश्यकता पर बिन्नी ने कहा- घरेलू खिलाड़ियों की बहुत अच्छी देखभाल की जाती है। उन्हें अच्छी सुविधाएं मिली हैं और वे अच्छी जगहों पर रहते हैं। मुझे नहीं लगता कि फिलहाल इसकी कोई जरूरत है (अनुबंध)। 

New BCCI President Roger Binny said Can't have Jasprit Bumrah breaking down 10 days before T20 World Cup
रोजर बिन्नी - फोटो : अमर उजाला
रोजर बिन्नी ने कहा- जिसकी हमें जरूरत है, वह है रणजी ट्रॉफी का स्टैंडर्ड बढ़ाना। यह देश का प्रीमियर टूर्नामेंट है। हाल ही में ईरानी कप संपन्न हुआ। इससे पहले इस टूर्नामेंट को कितने लोग जानते थे? हमें इसे बदलने की जरूरत है। बिन्नी ने महिला आईपीएल को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा- महिला क्रिकेट पुरुषों की तरह चर्चित नहीं है और यह आश्चर्य की बात है। आने वाले समय में महिला क्रिकेट भी पुरुषों से कम नहीं रहने वाला है। पिछले दो तीन वर्षों में काफी प्रगति हुई है। आशा है कि बहुत सारे लोग महिला आईपीएल देखने आएंगे।

New BCCI President Roger Binny said Can't have Jasprit Bumrah breaking down 10 days before T20 World Cup
रोजर बिन्नी ने एशिया कप 2023 पर भी बयान दिया - फोटो : सोशल मीडिया
रोजर बिन्नी ने 2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान से छीने जाने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर फैसला नहीं कर सकते। बिन्नी ने कहा- इस पर हम फैसला नहीं ले सकते। हम नहीं कह सकते कि हमारी टीम को कहां जाना है। हमें इसके लिए सरकार के इजाजत की जरूरत होती है कि टीम कहां जाए और कहां नहीं। ऐसा ही किसी देश के भारत आने पर भी होता है। हमें इसके लिए सरकार पर निर्भर रहना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed