फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Never thought of quitting as captaincy from Pakistan says Azhar Ali

इंग्लैंड से सीरीज गंवाने के बाद क्या पाकिस्तान की कप्तानी छो़ड़ेगे अजहर अली?

Wed, 26 Aug 2020 03:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 26 Aug 2020 03:23 PM IST
सार

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट 117 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने टीम को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
Never thought of quitting as captaincy from Pakistan says Azhar Ali
अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान जब वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे तो उन्हें दबाव महसूस हो रहा था, लेकिन कप्तानी छोड़ने का विचार कभी उनके दिमाग में नहीं आया। पाकिस्तान ने तीन मैचों की श्रृंखला 0-1 से गंवाई।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता लेकिन दूसरा और तीसरा मैच बारिश से प्रभावित रहे और ड्रॉ समाप्त हुए। अजहर को पहले दो मैचों में रन नहीं बनाने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन तीसरे टैस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया।
विज्ञापन


अजहर ने जब पूछा गया कि क्या श्रृंखला के दौरान वह कप्तानी छोड़ना चाहते थे, उन्होंने कहा, ‘नहीं, मेरा पूरा ध्यान श्रृंखला पर था। मेरे दिमाग में कभी यह बात नहीं आई। हां दबाव था, लेकिन मैंने अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘पहला टेस्ट गंवाने के बाद कप्तान होने के कारण दबाव और आलोचना मुझे ही झेलनी थी, लेकिन मैंने अपने प्रदर्शन से इसे प्रशंसा में बदलने की कसम खाई। इसके अलावा हमारे टीम प्रबंधन में अनुभवी लोगों के होने से भी हमें उस हार से उबरने में मदद मिली।'


इंग्लैंड ने 2010 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीती। अजहर ने कहा, 'हम निराश हैं कि श्रृंखला नहीं जीत पाए। हम यहां श्रृंखला जीतने के लिए आए थे। हमें मौके मिले, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाए। इंग्लैंड को श्रेय जाता है, उसने अवसरों का फायदा उठाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed