फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Navdeep Saini tied the knot with Swati Asthana, know how their love story started

Navdeep-Swati: स्वाति अस्थाना के साथ शादी के बंधन में बंधे नवदीप सैनी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव-स्टोरी

Fri, 24 Nov 2023 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

सैनी को इस पोस्ट पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। देवदत्त पडिक्कल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, माइक हेसन, राहुल चाहर, उन्मुक्त चंद, राहुल तेवतिया, सिराज और मोहसिन खान जैसे क्रिकेटरों ने सैनी को शादी की बधाई दी है।

विज्ञापन
Navdeep Saini tied the knot with Swati Asthana, know how their love story started
स्वाति और नवदीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और यूट्यूबर स्वाति अस्थाना से शादी कर ली है। दोनों काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे। 31 साल के नवदीप ने गुरुवार को अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर शादी की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फैंस और दोस्तों से आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- आपके (स्वाति) साथ हर दिन प्यार का दिन है। हमने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। इस पोस्ट में दोनों क्रीम कलर के ड्रेस में नजर आए। नवदीप ने जहां शेरवानी पहन रखी है, वहीं, स्वाति ने सफेद लहंगा पहन रखा है।
विज्ञापन



विज्ञापन

 

सैनी को इस पोस्ट पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। देवदत्त पडिक्कल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, माइक हेसन, राहुल चाहर, उन्मुक्त चंद, राहुल तेवतिया, सिराज और मोहसिन खान जैसे क्रिकेटरों ने सैनी को शादी की बधाई दी है। नवदीप हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। नवदीप तीनों ही फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

हालांकि, 2021 के बाद से वह किसी भी प्रारूप में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए हैं। सैनी ने दो टेस्ट, आठ वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 23 विकेट लिए हैं। सैनी ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला था। उसमें सात मैचों में चार ही विकेट ले पाए थे। सैनी 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं और 32 मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं। वह राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।





कौन हैं सैनी की पत्नी स्वाति अस्थाना

वहीं, नवदीप की पत्नी स्वाति एक ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका एक अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह रोजाना कामों की यानी डेली ब्लॉग या फिर ट्रैवल ब्लॉग अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। स्वाति के इंस्टाग्राम पर 80 हजार के आसपास फॉलोअर्स है। ये सभी जानकारी स्वाति ने इंस्टाग्राम पर ही अपलोड कर रखी हैं। स्वाति की खूबसूरती पर नवदीप सैनी क्लीन बोल्ड हो गए। दोनों ने शादी के दौरान क्रिकेट पोज देते हुए भी तस्वीरें खिंचवाईं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed