फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Namibia batsman Jan Nicol Loftie Eaton created history breaks the record for fastest-ever Mens T20I century

Fastest T20I Century: नामीबिया के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले पुरुष खिलाड़ी बने

Tue, 27 Feb 2024 05:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कीर्तिपुर (नेपाल)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कीर्तिपुर (नेपाल) Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Feb 2024 05:43 PM IST
सार

Fastest T20I Century: लॉफ्टी ईटन ने सबसे तेज शतक के मामले में नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुशल मल्ला ने यह उपलब्धि मंगोलिया के खिलाफ ही हासिल की थी।

विज्ञापन
Namibia batsman Jan Nicol Loftie Eaton created history breaks the record for fastest-ever Mens T20I century
टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले पुरुष खिलाड़ी - फोटो : ICC/अमर उजाला।

विस्तार

नामीबिया के बल्लेबाज यान निकोल लॉफ्टी ईटन ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लॉफ्टी ईटन अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में नेपाल के खिलाफ कुशल मल्ला के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लॉफ्टी ईटन ने नेपाल के खिलाफ कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 36 गेंद पर 101 रन बनाए।
विज्ञापन


लॉफ्टी ईटन ने सबसे तेज शतक के मामले में नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुशल मल्ला ने यह उपलब्धि मंगोलिया के खिलाफ ही हासिल की थी। अब लॉफ्टी ने उनके देश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बना दिया। कुशल ने 2023 में 34 गेंद पर शतक लगाया। लॉफ्टी ने अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 280.56 का रहा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले पुरुष खिलाड़ी
बल्लेबाज देश खिलाफ साल गेंद
यान निकोल लॉफ्टी ईटन नामीबिया नेपाल 2024 33
कुशल मल्ला नेपाल मंगोलिया 2023 34
डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश 2017 35
रोहित शर्मा भारत श्रीलंका 2017 35

ईटन और क्रूगर ने की शतकीय साझेदारी
नामीबिया के कप्तान जेजे स्मिट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। माइकल वान लिंगेन 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद जेपी कोट्जे नौ गेंद पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लिंगेन को करण केसी और कोट्जे को रोहित पोडैल ने आउट किया। पोडैल ने इसके बाद यान फ्राइलिंक को पांच रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। यहां से लॉफ्टी ईटन ने मलान क्रूगर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। ईटन को अविनाश बोहारा ने आउट किया। क्रूगर 59 और स्मिट एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नामीबिया ने 20 रन से हासिल की जीत
नामीबिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 18.5 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। उसके लिए दीपेंद्र सिंह ने 48 रन बनाए। रोहित पोडैल ने 42 रन की पारी खेली। कुशल मल्ला ने 32, सोमपाल कामी ने 26 और गुलशन झा ने 12 रन बनाए। नामीबिया ने मैच को 20 रन से अपने नाम कर लिया। तीन देशों की सीरीज में नीदरलैंड तीसरी टीम है। नेपाल 28 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। सीरीज का फाइनल मैच पांच मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed