फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   My favourite delivery is an inswing yorker, 11-year-old boy impresses Rohit Sharma with his bowling

T20 WC 2022: रोहित को हैरान करने वाले 11 साल के गेंदबाज का बयान- अंदर आती यॉर्कर मेरी पसंदीदा गेंद

Sun, 16 Oct 2022 02:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 02:47 PM IST
सार

अपनी गेंदबाजी से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को हैरान कर देने वाले 11 साल के बच्चे ने कहा है कि अंदर आती यॉर्कर उसकी पसंदीदा गेंद है। 
 

विज्ञापन
My favourite delivery is an inswing yorker, 11-year-old boy impresses Rohit Sharma with his bowling
रोहित शर्मा और द्रशिल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम अभ्यास मैच खेलने के लिए ब्रिसबेन पहुंच चुकी है। इससे पहले यह टीम पर्थ में अभ्यास कर रही थी। इस दौरान 11 साल के एक लड़के ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी गेंदबाजी से हैरान कर दिया। 11 वर्षीय द्रशिल चौहान पर्थ के वाका मैदान में सुबह के कार्यक्रम का हिस्सा थे। भारतीय टीम दोपहर के अभ्यास सत्र के लिए पहुंची। टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने ड्रेसिंग रूम से लगभग 100 छोटे बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देख सकते थे और द्रशिल ने सभी का ध्यान खींचा। उन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाजी करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन


द्रशिल इस पल को हमेशा याद रखेंगे। टीम इंडिया के विश्लेषक हरि प्रसाद मोहन ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा "हम दोपहर के अभ्यास सत्र के लिए वाका में थे और बच्चे अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे। हम अपने ड्रेसिंग रूम से 100 से अधिक बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देख सकते थे। एक ने सभी का ध्यान खींचा, विशेष रूप से रोहित का। हर कोई उसका रन-अप देख हैरान था। उनकी अंदर शानदार प्रतिभा है और वह लगातार बल्लेबाजों को छका रहे थे। रोहित नेट्स में कुछ गेंदें खेलने के लिए उनके पास गए। यह एक अद्भुत नजारा था।
विज्ञापन




T20 WC 2022: गौतम गंभीर की भारतीय टीम को चेतवानी, बोले- इस क्वालिफायर राउंड खेल रही इस टीम से बचकर रहना

विश्लेषक ने यह भी खुलासा किया कि रोहित द्रशिल की गेंदबाजी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने युवा बच्चे को टीम के ड्रेसिंग रूम में आमंत्रित किया, जहां बच्चे ने दुनिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट सितारों के साथ कुछ पल साझा किए।

रोहित शर्मा को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले द्रशिल चौहान ने कहा, "मैं एक क्रिकेटर बनना चाहता हूं।" द्रुशिल ने खुलासा किया कि उनकी पसंदीदा डिलीवरी में से एक इनस्विंग यॉर्कर है। उन्हें आउटस्विंग गेंदबाजी करना भी पसंद है। रोहित ने उनकी जर्सी और कुछ चीजों पर ऑटोग्राफ देकर द्रशिल के दिन को और भी यादगार बना दिया।

SL vs NAM: टी20 विश्व कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशियाई चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराया

टीम इंडिया 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। उनका टी20 विश्व कप अभियान 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा। एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 23 अक्तूबर के मुकाबले के बाद, भारत 27 अक्तूबर को सिडनी में क्वालिफाई करने वाली टीम के खिलाफ, 30 अक्तूबर को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, दो नवंबर को एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ और छह नवंबर को मेलबर्न में क्वालिफायर टीम के खिलाफ मैच खेलेगा। 

Shikhar Dhawan Video: धवन से पूछे बगैर पिता ने तय कर दी शादी, गब्बर के पूछने पर दिया ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed