फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Muzumdar, Bahutule, Kulkarni apply for Mumbai coach job

एमसीए: कौन होगा मुंबई का अगला कोच, इन तीन दिग्गजों ने किया आवेदन 

Mon, 24 May 2021 09:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 24 May 2021 09:28 PM IST
सार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने पिछले हफ्ते मुंबई की सीनियर टीम के कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
Muzumdar, Bahutule, Kulkarni apply for Mumbai coach job
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

विस्तार

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अमोल मजूमदार, पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले और मुंबई के पूर्व कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने मुंबई का अगला कोच बनने के लिए आवेदन किया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने पिछले हफ्ते मुंबई की सीनियर टीम के कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे और आवेदकों के लिए पात्रता नियम भी तय किए हैं, जिसके अनुसार आवेदक ने 50 प्रथम श्रेणी मैच खेले हो।
विज्ञापन


सोमवार को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी और एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कुलकर्णी, मजूमदार और बहुतुले उन जाने माने नामों में शामिल हैं जिन्होंने पद के लिए आवेदन किया है। मुंबई के पूर्व कप्तान मजूमदार की अगुआई में टीम ने रणजी खिताब जीता था और वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए), आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजी कोच रहे हैं। वह प्रतिष्ठित कमेंटेटर भी हैं।
विज्ञापन


भारत की ओर से दो टेस्ट और आठ एक दिवसीय मुकाबले खेलने वाले बहुतुले घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 188 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें 630 विकेट चटकाए। वह विदर्भ, केरल, बंगाल के अलावा पिछले दो सत्र से गुजरात के कोच हैं। कुलकर्णी उस समय मुंबई के कोच थे जब टीम ने 2012-13 सत्र में रणजी खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह विदर्भ और छत्तीसगढ़ को भी कोचिंग दे चुके हैं। पिछले सत्र में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अमित पगनिस को कोच नियुक्त किया था लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। एमसीए ने इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पूर्व भारतीय आफ स्पिनर रमेश पोवार को मुख्य कोच बनाया जिसमें टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed