फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mustafizur Rahman is on fire against south africa

भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका भी हुआ इस गेंदबाज का शिकार

Wed, 22 Jul 2015 10:42 AM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
Mustafizur Rahman is on fire against south africa

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मुस्ताफिजुर रहमान का जादू एक बार फिर चला और बांग्लादेश ने टेस्ट के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहले ही दिन ढेर कर दी।

विज्ञापन


बांग्लादेश टीम में भारत के खिलाफ 19 साल के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की इंट्री की थी। रहमान ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही 4 विकेट झटके और भारत को धूल चटाने में टीम में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के बाद रहमान की टेस्ट में भी इंट्री की गई है। यहां भी बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का कहर जारी है। रहमान की बदौलत बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मुकाबले के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 250 रनों पर ढेर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बरसा मुस्ताफिजुर का अफ्रीकी टीम पर कहर

Mustafizur Rahman is on fire against south africa

19 साल के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की बुलंदी इन-दिनों शिखर पर है। वनडे के बाद टेस्ट में भी डेब्यू मुकाबले में रहमान ने दक्षिण अफ्रीका के 4 घातक और महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट कर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी।

अफ्रीकी टीम के कप्तान हाशिम अमला (13) रहमान का पहला शिकार बने। अगली गेंद पर रहमान ने जेपी डुमिनी (0) और चौथी गेंद पर क्वांटन डी कॉक (0) बिना खाते खोले एक ही ओवर में चलते बने।

अफ्रीकी टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर टेम्बा बावुमा (54) ने बनाए। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक छू पाए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, जुबैर हुसैन ने 3, साकिब उल हसन और महमुदुल्ला को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed