फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mushfiqur rahim and naeem hasan shines as Bangladesh defeated Zimbabwe in only test

BANvsZIM: मुशफिकुर का दोहरा शतक और नईम के नौ विकेट, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया

Tue, 25 Feb 2020 01:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 25 Feb 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Mushfiqur rahim and naeem hasan shines as Bangladesh defeated Zimbabwe in only test
Mushfiqur Rahim

बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे की टीम को एक पारी और 106 रन से हरा दिया है। ढाका में खेले गए मैच में मेजबान बांग्लादेश ने चौथे दिन ही जीत अपने नाम कर ली। मुशफिकुर रहीम के नाबाद दोहरे शतक और नईम हसन के नौ विकेटों की मदद से बांग्लादेश ने जबरदस्त खेल दिखाया और जिम्बाब्वे को वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया।

विज्ञापन


मैच में जिम्बाबवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान क्रेग एर्विन (107) और मस्वुरे (64) की पारियों की बदौलत पहली पारी में 265 रन बनाए। जवाब में में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (203), मोमिनुल हक़ (132), नजमुल हुसैन शंटो (71) और लिटन दास (53) की शानदार पारियों की मदद से छह विकेट खोकर 560 रन बनाये और 295 रन की बढ़त के साथ पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम ने बांग्लादेशी स्पिन के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए और 189 रन पर ही ढेर हो गई। ज़िम्बाब्वे की तरफ से कप्तान एर्विन (43) और मरुमा (41) ने सर्वाधिक रन बनाए। वहीं बांग्लादेश की तरफ से नईम हसन ने पांच और ताइजुल इस्लाम ने चार विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed