IND Inning
107/3 (8.5 ov)
Target: 248
Abhishek Sharma 22(15)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 141 runs in 11.1 remaining overs
{"_id":"5725ebe84f1c1b57035ccf6d","slug":"murali-vijay-bat-fantastic-against-gujrat-lions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान मुरली का कमाल, KXIP का नया रिकॉर्ड बना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान मुरली का कमाल, KXIP का नया रिकॉर्ड बना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
मुरली विजय को कप्तानी क्या मिली, किंग्स इलेवन पंजाब की शुरूआत धमाकेदार रही। हालांकि खराब मध्यक्रम के बावजूद टीम नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
लगातार हार और आईपीएल अंकतालिका सूची में सबसे नीचे चल रही किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना फ्लॉप कप्तान डेविड मिलर बदला और मुरली विजय को कप्तानी सौंपी। कप्तानी मिलते ही रविवार को गुजरात लायंस के खिलाफ मुरली बल्लेबाजी मे छा गए। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। (मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन
मुरली ने 41 गेंदों में 55 रनों की सूझबूझ और आतिशी पारी खेली। मुरली के बल्ले से 6 चौके भी निकले। मुरली ने आते ही बल्ले की ऐसी हनक दिखाई कि इस आईपीएल में टीम का नया रिकॉर्ड बना लिया।
विज्ञापन
दरअसल, किंग्स इलेवन की शुरूआत अच्छी रही। टीम के ओपनरों ने 40 गेंदों में 64 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। टीम ने पॉवरप्ले में 59 रन बनाए। इस आईपीएल में इससे पहले पंजाब का सर्वश्रेष्ठ 52 रहा है। मोहाली में हुए उस मुकाबले में भी विपक्षी टीम गुजरात लायंस ही थी।
किंग्स इलेवन पंजाब अब तक आईपीएल में कप्तानों को लेकर कई एक्सपेरिमेंट कर चुकी है। मुरली पंजाब के 9 वें कप्तान हैं। अपने कप्तानों के लगातार फेरबदल करने वाली आईपीएल टीमों में किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ सबसे ऊपर पायदान पर हैं। दिल्ली भी 9 कप्तान बदल चुकी है।