फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Leg Spinner Ankit Soni Included In Gujrat Lion's Squad

IPL 10: गुजरात लायंस की टीम में शामिल हुआ एक अंजान खिलाड़ी

Thu, 27 Apr 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 27 Apr 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Leg Spinner Ankit Soni Included In Gujrat Lion's Squad
Gujrat lions, IPL - फोटो : PTI
गुजरात लायंस ने आईपीएल के बाकी मैचों के लिए चोटिल शिविल कौशिक की जगह हरफनमौला अंकित सोनी के साथ करार किया है। चाइनामैन गेंदबाज कौशिक ने तीन मैच खेले लेकिन बाद में चोट के कारण बाहर हो गए।
विज्ञापन


कौशिक की जगह 23 बरस के अंकित सोनी को दी गई है जो मुंबई के हरफनमौला हैं। उनके करियर के बारे में कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं हैं। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो पर भी इस खिलाड़ी की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मीडिया खबरों के अनुसार तमिलनाडु के ऑफस्पिनर राहिल शाह और मुंबई के लेग स्पिनर अंकित सोनी ट्रायल में शामिल हुए।
विज्ञापन


गुजरात लॉयंस प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। टीम की गेंदबाजी का प्रदर्शन लचर रहा है। बेसिल थंपी और एंड्रयू टाय के अलावा कोई और गेंदबाज ज्यादा प्रभाव डालने में सफल नहीं हुए। इससे पहले ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के बाहर होने से गुजरात लॉयंस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed