फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians vs royal challengers bangalore ipl 2018 match preview

MIvRCB: 'रन मशीन' और 'हिटमैन' के बीच होगी जोरदार जंग, MI को पहली जीत की तलाश

Tue, 17 Apr 2018 01:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
mumbai indians vs royal challengers bangalore ipl 2018 match preview
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : file photo

तीन मैचों से लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल-11 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। दोनों ही टीमों में आक्रामक बल्लेबाजों की भरमार है, लेकिन वे अभी अपने रुत्बे के मुताबिक करिश्माई प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ लय हासिल करने को बेताब हैं।

विज्ञापन

 
रोहित शर्मा की अगुवाई में अभी तक मुंबई इंडियंस तीनों मैच डेथ ओवरों में हारी है। आरसीबी को भी अपनी कमजोरियां दूर करनी हैं। आरसीबी को अभी तक एक जीत ही मिली है। वहीं घरेलू मैदान में दोनों बार मुंबई जीत के नजदीक जाकर हार बैठी। सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और उसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टीम ने निराश किया। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


आठ टीमों की तालिका में तीन बार की चैंपियन टीम अंतिम स्थान पर है। वैसे मुंबई की यह खासियत रही है कि उसकी शुरुआत दमदार नहीं होती, लेकिन टीम बाद में कमजोरियों पर काबू पाकर बेहतर करने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट की अगुवाई वाली आरसीबी को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उसके मैदान में हार मिली थी। दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने मैदान पर टीम जीत की राह पर लौटी, लेकिन अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हाईस्कोरिंग मुकाबले में फिर हार का सामना करना पड़ा। 
आरसीबी के गेंदबाज खासकर उमेश यादव जिन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेकर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के शीर्ष क्रम की कमर तोड़ दी थी, उन्होंने राजस्थान के खिलाफ काफी रन खर्च किए। राजस्थान ने 217 रन बनाकर इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर बनाया था। संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली।  

आरसीबी को अपनी गेंदबाजी की कमियों को दूर करना होगा क्योंकि मुंबई की बल्लेबाजी में काफी गहराई है। रॉयल्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल (2/22) को छोड़कर बाकी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। 

मुंबई के मार्कंडे ने छोड़ा है असर  

मुंबई के युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे अभी तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान की इकॉनमी रेट भी अच्छी है। जबकि जसप्रीत बुमराह अपने उस तमगे के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं कि वह सफेद गेंद से दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के चोटिल गेंदबाज पैट कमिंस की जगह न्यूजीलैंड के एडम मिलने को शामिल किया है। अब वह टीम प्रयास से सीजन में लगातार चौथी हार को टालना चाहेगी। 

लय में लौट रहे हैं कप्तान कोहली 

वैसे आरसीबी के लिए यह सुखद संकेत हैं कि कप्तान विराट कोहली अच्छे टच में आ गए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा टीम में ब्रेंडन मैकुलम और एबी डीविलियर्स भी हैं। इस बल्लेबाजी लाइनअप के लिए कोई भी स्कोर बड़ा नजर नहीं आता। मुंबई भी इस बात को जानती है। 
मुंबई की बल्लेबाजी दो मैचों में नहीं चली, तीसरे मैच में बल्लेबाजी चली तो गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। सूर्य कुमार यादव अच्छा कर रहे हैं, लेकिन कप्तान रोहित अभी बल्ले से बड़ा योगदान नहीं कर पाए हैं। पांड्या बंधु हार्दिक और कृनाल के अलावा वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड पहले तीन मैचों में प्रभाव नहीं छोड़ा पाए। 

संभावित टीमें:

मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृनाल पांड्या, अकिला धनंजय, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- ब्रेंडन मैकुलम, क्विंटन डी कॉक, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मंदीप सिंह, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया और युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed