फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने पांच साल बाद राजस्थान को हराया, 57 रन की जीत से अंकतालिका में टॉप

Tue, 06 Oct 2020 11:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 06 Oct 2020 11:29 PM IST
खास बातें

MI vs RR Live IPL Score: बल्लेबाजों के दमदार खेल के बाद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के बूते मुंबई इंडियंस ने पांच साल पांच माह पांच दिन बाद राजस्थान रॉयल्स को मात देने में सफलता हासिल की। पांच मैच में लगातार दो हार के बाद यह मुंबई की लगातार  तीसरी जीत थी, जिसके बूते वह अंकतालिक में नंबर एक पायदान पर पहुंच गई। दूसरी ओर लगातार तीसरी हार झेलने वाली राजस्थान नीचे से दूसरे क्रम पर आ गई।

विज्ञापन
IPL 2020, MI vs RR Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:29 PM, 06-Oct-2020

बुमराह का आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन

आज चार ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लेकर बुमराह ने आईपीएल का अपना बेस्ट फिगर वाला प्रदर्शन किया। बोल्ट ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए तो 3.1 ओवर में 19 रन देकर दो सफलताएं जेम्स पैटिंसन की झोली में भी आई।
 
11:19 PM, 06-Oct-2020

मुंबई का ऑलराउंड प्रदर्शन

क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा की ठोस शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर के सर्वोच्च स्कोर (79) के बूते मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 193/4 का स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पांड्या ने भी यादव का बखूबी साथ दिया और अंतिम चार ओवर में दोनों ने मिलकर मुंबई के लिए 68 रन जोड़े। जवाब में राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में महज 136 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
11:15 PM, 06-Oct-2020

पांच साल, पांच माह, पांच दिन बाद RR से जीती मुंबई

बल्लेबाजों के दमदार खेल के बाद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के बूते मुंबई इंडियंस ने पांच साल पांच माह पांच दिन बाद राजस्थान रॉयल्स को मात देने में सफलता हासिल की। पांच मैच में लगातार दो हार के बाद यह मुंबई की लगातार तीसरी जीत थी, जिसके बूते वह अंकतालिक में नंबर एक पायदान पर पहुंच गई। दूसरी ओर लगातार तीसरी हार झेलने वाली राजस्थान नीचे से दूसरे क्रम पर आ गई।
 
11:10 PM, 06-Oct-2020

राजस्थान की करारी हार

जेम्स पैटिंसन ने अंकित राजपूत को 2 रन में आउट कर राजस्थान की पारी 18.1 ओवर में 136 रन पर समेटी। 
11:05 PM, 06-Oct-2020

बुमराह ने 9वां झटका दिया, जोफ्रा आर्चर आउट

10:59 PM, 06-Oct-2020

बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए

जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक जोरदार यॉर्कर में राहुल तेवतिया का काम तमाम कर दिया तो पांचवीं गेंद पर श्रेयस गोपाल को विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों लपकवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 PM, 06-Oct-2020

5 ओवर में 81 रन का असंभव लक्ष्य

नए बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर। अब यहां से आर्चर और तेवतिया मिलकर हार का अंतर कम करना चाहेंगे। 
10:53 PM, 06-Oct-2020

टॉम करन आउट

16 गेंदों में 15 रन बनाकर करन को पोलार्ड की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लपका। 15 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 113/6 जोफ्रा आर्चर (4) और राहुल तेवतिया (5)
 
10:48 PM, 06-Oct-2020

बटलर आउट, राजस्थान की आखिरी उम्मीद भी टूटी

44 गेंदों में 70 रन वाली बटलर की पारी का अंत। कीरोन पोलार्ड का बाउंड्री में जबरदस्त कैच। 14 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 102/5 टॉम करन (9) औऱ राहुल तेवतिया (4)
10:42 PM, 06-Oct-2020

42 गेंदों में 97 रन चाहिए

कीरोन पोलार्ड के इस ओवर में एक चौके, एक छक्का समेत कुल 13 रन आए। 13 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 97/4 जोस बटलर (70) और टॉम करन (8)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed