कोलकाता के लिए हर हाल में जीत जरूरी, मुंबई की निगाह शीर्ष दो में बने रहने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेऑफ की रेस में शामिल कोलकाता रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में मुंबई के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जरा सी भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। उधर मुंबई जीत की लय को जारी रखना चाहेगी क्योंकि इससे उसके 18 अंक हो जाएंगे और उसका नेट रन रेट इस समय पहले स्थान पर काबिज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर हो जाएगा जिससे उसे फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के दो मौके मिलेंगे।
प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी मुंबई की निगाह कोलकाता से बदला चुकाने की होगी जिसने उसे बड़े स्कोर वाले मुकाबले में कोलकाता में 34 रन से मात दी थी जबकि हार्दिक पांड्या ने 34 गेंद में 91 रन बनाये थे। मैच के नतीजे से तय होगा कि मुंबई कौन से स्थान पर रहेगी और प्ले आफ में उसकी प्रतिद्वंद्वी टीम कौन सी होगी।
कोलकाता के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता रही है क्योंकि पावरप्ले और डेथ ओवरों दोनों में प्रतिद्वंद्वी टीमों ने उनके गेंदबाजों को पीटा है। तेज गेंदबाज हैरी गुर्ने, संदीप वारियर, नारायण और पीयूष चावला को कसी लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना होगा। वानखेड़े की पिच से धीमे गेंदबाजों को मदद मिल रही है तो केकेआर चाइनामैन कुलदीप यादव को भी उतार सकता है जिन्हें खराब फॉर्म के कारण मौका नहीं दिया जा रहा।
गिल-रसेल पर रहेगा बड़ा जिम्मा
कोलकाता के बल्लेबाज क्रिस लिन और शुभमन गिल अच्छा कर रहे हैं तथा ताबड़तोड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल चौथे नंबर पर क्रीज पर उतरेंगे तो कप्तान दिनेश कार्तिक वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजों की मुफीद पिच पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। गिल का आत्मविश्वास मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाए गए लगातार अर्द्धशतकों से बढ़ा होगा। उनकी 49 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी से केकेआर ने शुक्रवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। अगर लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और लेग स्पिनर राहुल चाहर को जिम्मेदारी दी गई तो केकेआर केबल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा, विशेषकर रसेल को।
287 : रन बनाए हैं शुभमन गिल ने अभी तक 13 मैचों में जिसमें तीन अर्द्धशतक हैं
380: रन बना चुके हैं मुंबई इंडियंस के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या