{"_id":"67f50898bca9847c430fd002","slug":"mumbai-indians-head-coach-mahela-jayawardene-has-ruled-out-making-too-many-changes-in-the-playing-eleven-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: लगातार हार के बाद क्या प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव करेगी मुंबई इंडियंस? कोच जयर्वधने ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: लगातार हार के बाद क्या प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव करेगी मुंबई इंडियंस? कोच जयर्वधने ने दिया जवाब
Tue, 08 Apr 2025 04:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:59 PM IST
सार
जयवर्धने ने कहा कि आठवें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में नए चेहरों को लाना भी सही तरीका नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
माहेला जयवर्धने
- फोटो : Mumbai Indians
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पांच में से चार मुकाबले गंवाए हैं। मुंबई को सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लगातार हार के बावजूद मुंबई का प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव करने का कोई इराद नहीं है।
विज्ञापन
सीनियर खिलाड़ियों में टीम में रखने का समर्थन किया
आरसीबी के खिलाफ हार के बाद जब जयवर्धने से पूछा गया कि वह आगामी मैचों में क्या प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे? इस पर जयवर्धने ने कहा, वास्तव में नहीं। परिणाम भले ही हमारे अनुकूल नहीं रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको यह स्वीकार करना होगा कि हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है। मैं अब भी सीनियर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने का समर्थन करूंगा। मैं उन सभी खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा जिन पर हमने भरोसा दिखाया है। उनके पास कौशल है लेकिन हमें थोड़ा अधिक निर्मम होने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: KKR vs LSG: पांच पारियों में चौथी बार मिचेल मार्श ने जड़ा पचासा, इस मामले में वॉर्नर-कोहली के बराबर पहुंचे

जयवर्धने ने कहा कि आठवें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में नए चेहरों को लाना भी सही तरीका नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, हारना कोई अच्छी बात नहीं है। इससे आप खुद पर संदेह करना शुरू कर देते हैं और कभी-कभी एक नए चेहरे को इस तरह की स्थिति में टीम में लाना, अनुभव के बिना खिलाड़ी के लिए और भी मुश्किल पैदा कर सकता है। जिन लोगों के पास अनुभव है, वे मुश्किल परिस्थितियों को संभालना और आगे चलकर मानसिक रूप से मजबूत होना जानते हैं। यह ऐसी चीज है जिस पर हम भरोसा करेंगे।
आरसीबी के खिलाफ बुमराह को मिला था मौका
मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को मौका दिया था जो चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर थे। बुमराह ने 92 दिन बाद मैदान पर वापसी की थी और चार ओवर में 29 रन दिए थे। बुमराह इस मैच में एक भी विकेट भी हासिल नहीं कर सके थे।