फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की तलाश!: हार्दिक की विदाई की अटकलों के बीच किसे मिलेगी कमान? ये दो नाम चर्चा में

Thu, 29 Oct 2026 09:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 09:33 PM IST
सार

  • मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 के लिए कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के विकल्पों पर विचार कर सकती है।
  • रोहित का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है, जबकि तिलक को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जा सकता है।
  • वहीं, हार्दिक पांड्या के ट्रेड की अटकलों के बीच कप्तानी पर अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी प्रबंधन को लेना है।

विज्ञापन
Mumbai Indians Face Captaincy Dilemma Ahead of IPL 2027, Rohit Sharma and Tilak Varma in Contention
तिलक-हार्दिक-रोहित - फोटो : ANI
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के सामने कप्तानी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव के बाद अब फ्रेंचाइजी को तय करना है कि टीम की कमान अनुभवी रोहित शर्मा को सौंपी जाए या भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जाए। मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, लेकिन टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले सीजन के साथ-साथ भविष्य की योजना को ध्यान में रखकर फैसला लेने की है। पिछले तीन सीजन से टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या के अगले सीजन में इस भूमिका में बने रहने की संभावना भी कम मानी जा रही है।
Trending Videos
Mumbai Indians Face Captaincy Dilemma Ahead of IPL 2027, Rohit Sharma and Tilak Varma in Contention
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित पर फिर भरोसा जता सकती है मुंबई इंडियंस
  • रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी के लिए एक बार फिर उन पर भरोसा जताना सबसे सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
  • रोहित अगले साल आईपीएल के दौरान 40 साल के हो जाएंगे। माना जा रहा है कि 2027 का सीजन मुंबई इंडियंस के साथ बतौर खिलाड़ी उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।
  • इसके बाद वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपने करियर को लेकर फैसला कर सकते हैं।
  • हालांकि, पिछले कुछ सीजन में रोहित को मुख्य रूप से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। अगर उन्हें दोबारा कप्तानी सौंपी जाती है, तो टीम को प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर के इस्तेमाल में अधिक लचीलापन मिल सकता है।
  • रोहित का अनुभव, दबाव में फैसले लेने की क्षमता और टीम को एकजुट रखने का कौशल मुंबई इंडियंस के लिए अहम साबित हो सकता है। खासकर तब, जब टीम 2027 के बाद होने वाली मेगा नीलामी से पहले अपने मौजूदा संयोजन के साथ खेल सकती है।
Mumbai Indians Face Captaincy Dilemma Ahead of IPL 2027, Rohit Sharma and Tilak Varma in Contention
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
तिलक वर्मा को भविष्य का कप्तान बनाने की तैयारी?
  • दूसरी ओर, तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय का विकल्प बन सकते हैं। वह फ्रेंचाइजी के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं और भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं।
  • तिलक को कप्तानी सौंपने से मुंबई इंडियंस को अगले पांच साल या उससे अधिक समय के लिए नेतृत्व तैयार करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, उनके पास रोहित जैसी कप्तानी का अनुभव नहीं है।
  • ऐसे में एक विकल्प यह हो सकता है कि मुंबई इंडियंस 2027 के सीजन के लिए रोहित को कप्तान बनाए रखे और तिलक को उनके मार्गदर्शन में नेतृत्व की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करे।
  • इसके बाद मेगा नीलामी में तिलक को ध्यान में रखकर टीम का नया संयोजन तैयार किया जा सकता है। इस रणनीति से फ्रेंचाइजी को अनुभव और भविष्य के बीच संतुलन बनाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Indians Face Captaincy Dilemma Ahead of IPL 2027, Rohit Sharma and Tilak Varma in Contention
कीरोन पोलार्ड - फोटो : IANS
नए कोच पोलार्ड के साथ रोहित की पुरानी साझेदारी अहम
  • मुंबई इंडियंस के नए मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड भी कप्तानी के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जिन पांच IPL खिताबों पर कब्जा किया, उन सभी अभियानों में पोलार्ड टीम का अहम हिस्सा रहे थे।
  • पोलार्ड ने रोहित की कप्तानी के शुरुआती दौर से लेकर उनके सफलतम वर्षों तक टीम के साथ काम किया है। दोनों के बीच लंबे समय से तालमेल रहा है और उन्होंने कई मुश्किल मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया है।
  • ऐसे में पोलार्ड के लिए रोहित के साथ काम करना आसान हो सकता है। वहीं, अगर तिलक को कप्तानी मिलती है, तो उन्हें नए नेतृत्व के तहत टीम बनाने और आगामी मेगा नीलामी में खिलाड़ियों के चयन को लेकर अपनी राय रखने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Mumbai Indians Face Captaincy Dilemma Ahead of IPL 2027, Rohit Sharma and Tilak Varma in Contention
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
हार्दिक पांड्या का क्या होगा?
  • मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या का भविष्य भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आईपीएल से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हार्दिक के ट्रेड के जरिए दूसरी टीम में जाने की संभावना काफी अधिक है।
  • हालांकि, मुंबई इंडियंस की ओर से अभी तक किसी ट्रेड ऑफर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
  • पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अगर हार्दिक के लिए उपयुक्त ट्रेड नहीं मिलता है, तो वह टीम के साथ बने रह सकते हैं और अगले सीजन में अपना पूरा योगदान देंगे। कप्तानी मिले या नहीं, उनकी प्रतिबद्धता में कमी नहीं आएगी।
  • सूत्र के अनुसार, ट्रेड का अंतिम फैसला हार्दिक के हाथ में नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के प्रबंधन के पास होगा। फ्रेंचाइजी किसी भी प्रस्ताव के फायदे और नुकसान का आकलन करने के बाद ही निर्णय लेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed