फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians captain Rohit Sharma continued to speak for a cause this time shoes says save the corals

रोहित शर्मा के जूते: लगातार तीसरे मैच में दिया संदेश, अब कोरल बचाने की अपील

Sun, 18 Apr 2021 11:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 18 Apr 2021 11:50 AM IST
सार

रोहित शर्मा ने जूतों से गैंडा संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समुद्र का संदेश दे दिया है। इस खास मुहिम के लिए उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

विज्ञापन
Mumbai Indians captain Rohit Sharma continued to speak for a cause this time shoes says save the corals
जूतों से संदेश देते रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के हर मैच में एक खास संदेश दे रहे हैं। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए मुकाबले में वह फिर से अपने खास जूतों में नजर आए। इस बार उन्होंने कोरल बचाने की अपील की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित अपने जूतों पर एक खूबसूरत कलाकारी से समुद्री जीवन के प्रति जागरुकता पैदा करते नजर आए, इससे पहले उन्होंने उद्घाटन मैच में आरसीबी के खिलाफ अपने जूतों पर गैंडा और केकेआर के साथ दूसरे मुकाबले में प्लास्टिक मुक्त समुद्र का संदेश दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, कोरल समुद्र तल में पाया जाने वाला बिना रीढ़ की हड्डी वाला जंतु है। वन्य जीव जंतुओं, समुद्री जीवों और उनसे बनी चीजों की तस्करी भी होती है। वन्य जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत यह गैरकानूनी है और वाइल्ड लाइफ एक्ट में शेड्यूल वन के तहत प्रतिबंधित है। समुद्र तलहटी में करीब पांच हजार स्पीशीज पाई जाती है जिसमें ऑक्टोपस, स्टारफिश और मछलियों का घर होता है।
विज्ञापन


मैच की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा के गेंदबाजों ने इस सीजन में दिखा दिया है कि 150 के आसपास के लक्ष्य को भी अनुशासित गेंदबाजी से बचाया जा सकता है। मुंबई ने शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को दो गेंद शेष रहते 13 रन से हरा दिया। हैदराबाद को 151 का लक्ष्य मिला था और टीम 19.4 ओवरों में 137 पर सिमट गई। स्पिनर राहुल चाहर ने 19 रन देकर और ट्रेंट बोल्ट ने 28 रन देकर तीन-तीन विकेट बांटे। बुमराह को विकेट तो एक मिला, लेकिन चार ओवरों में उन्होंने महज 14 रन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed