फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai clinch vijay hazare trophy title for third time beating delhi easily

मुंबई ने 12 साल बाद जीती विजय हजारे ट्रॉफी, दिल्ली को हराकर तीसरी बार बनी चैंपियन

Sun, 21 Oct 2018 01:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
mumbai clinch vijay hazare trophy title for third time beating delhi easily
मुंबई

आदित्य तारे (71) और सिद्धेश लाड (48) की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को चार विकेट से हराकर तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इससे पहले मुंबई की टीम ने 2003-04 और 2006-07 में खिताब जीता था। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों शिवम दूबे (3/29) और धवल कुलकर्णी (3/30) ने दिल्ली को 45.4 ओवरों में 177 रन पर ढेर कर दिया। मुंबई ने 40 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, जिसमें पृथ्वी शॉ (08) का विकेट भी शामिल था, जिन्होंने नवदीप सैनी की पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़े थे। 
विज्ञापन


अजिंक्य रहाणे (10), कप्तान श्रेयस अय्यर (07) और सूर्यकुमार यादव (04) भी नहीं चल सके थे, लेकिन उसके बाद तारे और सिद्धेश लाड ने पांचवें विकेट पर 105 रन की साझेदारी कर 15 ओवर पहले मुंबई को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तारे के खिलाफ 19वें ओवर में विकेट के पीछे लपके जाने की अपील हुई थी। टीवी रिप्ले में लगा कि गेंद विकेटकीपर उन्मुक्त चंद के ग्लव्स में जाने से पहले जमीन पर लग गई थी। तारे 31 वें ओवर में आउट हुए, लेकिन तब तक मुंबई की टीम जीत की राह पर आ गई थी। तारे की 89 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल था। जबकि लाड ने 68 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।


इससे पहले 2012-13 की चैंपियन दिल्ली को दूसरी बार उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। इससे पहले 2015-16 में भी दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन गुजरात से हार गई थी। दिल्ली की टीम ने कप्तान गौतम गंभीर सहित तीन विकेट 21 रन पर गंवा दिए थे। हिम्मत सिंह ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। सेमीफाइनल के नायक पवन नेगी (21) चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। सुबोध भाटी (25) ने तीन छक्के जड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed