फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni vintage cars collection wife sakshi shared VIDEO

VIDEO: सिर्फ बाइक नहीं विंटेज कारों के भी शौकीन हैं धोनी, पत्नी साक्षी ने दिखाई इसकी झलक

Sat, 03 Jul 2021 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

धोनी के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें एक पोर्शे 911 है। एक अनुमान के मुताबिक, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है और यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

विज्ञापन
ms dhoni vintage cars collection wife sakshi shared VIDEO
धोनी की विंटेज कारों का कलेक्शन - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान केवल बाइक ही नहीं कार के भी बड़े शौकीन हैं। उनके पास कारों का जबरदस्त कलेक्शन है, वो भी विंटेज कारों का। दरअसल, इसकी झलक तब देखने को मिली जब धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सबसे पहले स्कॉटलैंड से मंगाए गए शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा नजर आ रहा है, जो गैराज के सामने लगी घास को खा रहा है। इसके बाद वीडियो में धोनी की बेहद खूबसूरत कारें नजर आ रही हैं।' बता दें कि पुराने जमाने के कारों को विंटेज कार कहा जाता है। साल 1919-1930 जमाने में ये कारें होती थीं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें एक पोर्शे 911 है। एक अनुमान के मुताबिक, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है और यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा धोनी के पास पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम नाम की कार भी है। यह कार काफी खास है, क्योंकि धोनी ने इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वाले दिन खुद को गिफ्ट किया था। इस शानदार कार की कीमत लगभग 68 लाख के करीब है। इसके अलावा फेरारी 599 जीटीओ के अलावा अन्य कई लग्जरी कारें जिसमें निशान जोंगा, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रकहॉक, लैंड रोवर फ्रीलांडर 2 और ऑडी क्यू 7 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed