फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL चैंपियन बनते ही मंदिर पहुंचे धोनी, देवड़ी माता हर मुश्किल समय में करती है मदद

Tue, 05 Jun 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 08:27 AM IST
सार

Durga temple at Deori

विज्ञापन
MS Dhoni offers prayers at temple after leading CSK to IPL glory

महेंद्र सिंह धोनी जब भी अपने होम टाउन रांची आते हैं वो देवड़ी मंदिर में मत्था टेकना नहीं भूलते। आईपीएल 2018 में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद रांची पहुंचे माही ने रविवार को तमाड़ स्थित मां देवड़ी के दर्शन किए। इस दौरान धोनी के साथ उनके दोस्त भी मौजूद थे।

MS Dhoni offers prayers at temple after leading CSK to IPL glory
फाइल फोटो
धोनी खुद कार चलाते हुए शहर से 70 किमी दूर आए। हर बार की तरह इस बार भी धोनी के देवी दर्शन की खबर पाते ही बड़ी संख्या में फैन्स भी मंदिर पहुंच गए। इस दौरान धोनी के फैंस उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। IPL के बाद अब धोनी को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना है।
MS Dhoni offers prayers at temple after leading CSK to IPL glory
शहर से 70 किलोमीटर दूर खुद कार चलाकर पहुंचे थे। रांची-टाटा हाइवे पर स्थित यह मंदिर धोनी की श्रद्धा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है। कहा जाता है कि मंदिर में स्थित मां सोलहभुजा मां दुर्गा ने धोनी और उनके परिवार की हर कदम पर सहायता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni offers prayers at temple after leading CSK to IPL glory
स्कूल के दिनों से लेकर, घरेलू क्रिकेट में चयन तक, रणजी से लेकर टीम इंडिया के सफर तक हर शुभ और नाजुक मौके पर धोनी मां देवड़ी के दर पर पहुंचते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस मंदिर में हरभजन सिंह, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा और बिहार के एक्स सीएम लालू प्रसाद यादव भी इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed