फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ms Dhoni mother father tested corona positive hospitalized in Ranchi

एमएस धोनी के घर घुसा कोरोना: माता-पिता निकले पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Apr 2021 10:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 21 Apr 2021 10:31 AM IST
सार

  • धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव
  • रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं

विज्ञापन
Ms Dhoni mother father tested corona positive hospitalized in Ranchi
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार - फोटो : ट्विटर

विस्तार

जानलेवा कोरोना वायरस महेंद्र सिंह धोनी के घर तक पहुंच चुका है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर्स के मुताबिक धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की स्थिति फिलहाल ठीक है। ऑक्सीजन स्तर भी अभी सामान्य है। राहत की बात है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। यह जानकारी सीटी स्कैन से पता चली। 

विज्ञापन


धोनी का परिवार मूलत: उत्तराखंड से है, उनके पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकॉन (MECON) में नौकरी मिलने के बाद बिहार में ही बस गए, यह हिस्सा अब झारखंड में आता है। इस मुश्किल घड़ी में महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं हैं। वह फिलहाल आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं, जो कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बंद स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।
विज्ञापन


24 घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब
कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है और हर दिन के साथ सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड बना रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, 24 घंटे देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आठ राज्यों में 77 फीसदी मौतें
77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं। देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है।


छह राज्यों में 60 फीसदी संक्रमित
संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed