बांग्लादेश से हार के बाद रो पड़े धोनी, अब कप्तानी छोड़ने को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की धरती में वनडे सीरीज में लगातार दो शर्मनाक हार और सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया सभी के निशाने में आ गई है। ऐसे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने की बात कहकर बड़ा बयान दिया है।
वर्ल्ड कप 2015 के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया पहले वनडे दौरे में बांग्लादेश गई। जहां तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया शुरुआती दो मैच बुरी तरह हार गई। पहले ढाका वनडे में टीम इंडिया को मेजबान बांग्लादेश ने 79 रनों से करारी शिकस्त दी।
इस मैच में बांग्लादेश ने पहली बार भारत के खिलाफ 300 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया। फिर मीरपुर वनडे में टीम इंडिया 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसे बांग्लादेश ने 54 गेंद रहते आसानी से जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने संकेत दिए कि वह कप्तानी छोड़ सकते है।
हार के बाद भावुक होकर धोनी बोले, छोड़ दूंगा कप्तानी
बांग्लादेश में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान दिया। धोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर उन्हें कप्तानी छोड़ने को कहा जाए तो वह कप्तानी छोड़ देंगे।
टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके धोनी ने कहा कि वह टीम में बतौर सदस्य खेलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह टीम में फिर भी बने रहेंगे और बतौर सदस्य टीम इंडिया को सेवा देते रहेंगे। धोनी के कप्तानी छोड़ने की बात के बाद टीम में अंर्तकलह की हवाएं तेज हो गई है।
मीडिया से बातचीत के दौरान धोनी काफी भावुक नजर आए। उनकी बातों और चेहरे पर हार का गम साफ देखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि हर बार उन्हें निशाना बनाया जाता है और वह हर जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। हार के पीछे उन्होंने खराब मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी को बताया।