{"_id":"6703c5d48d87c74c5300a93c","slug":"ms-dhoni-is-expected-to-hold-talks-with-csk-over-retention-in-the-coming-week-or-two-ahead-of-mega-auction-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Report: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रिटेंशन पर चर्चा करेंगे धोनी, मेगा नीलामी से पहले सामने आई बड़ी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Report: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रिटेंशन पर चर्चा करेंगे धोनी, मेगा नीलामी से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
Mon, 07 Oct 2024 04:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:59 PM IST
सार
आईपीएल की शीर्ष परिषद ने हाल ही में पुराने नियम को फिर से लागू करने का निर्णय लिया था जिसमें संन्यास ले चुके भारतीय खिलाड़ी (जिन्होंने पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है) उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही आईपीएल के अगले सीजन में खेलने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे धोनी के साथ रिटेंशन को लेकर चर्चा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके और धोनी के बीच अक्तूबर के मध्य में बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
आईपीएल की शीर्ष परिषद ने हाल ही में पुराने नियम को फिर से लागू करने का निर्णय लिया था जिसमें संन्यास ले चुके भारतीय खिलाड़ी (जिन्होंने पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है) उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर शामिल हो सकते हैं। इससे सीएसके को राहत मिली जो अब धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत कर सकते हैं और चार करोड़ रुपये के वर्ग में रिटेन कर सकेंगे। इसके अलावा नीलामी में अन्य खिलाड़ियों को लेने के लिए उनके पास फंड भी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, धोनी अमेरिका दौरे से लौट आए हैं और एक या दो सप्ताह में सीएसके के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं फ्रेंचाइजी
नए नियम के अनुसार, सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी पुरानी टीम से छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं जिसमें से विदेश और भारतीय मिलाकर अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का मानना है कि धोनी रिटेंशन वाले खिलाड़ियों में शामिल होंगे।

अजय जडेजा बोले- धोनी, गायकवाड़ और जडेजा को रिटेन करेगी सीएसके
जडेजा ने कहा, धोनी रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में शामिल होंगे और इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि वह अब अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए काफी कुछ किया है और उनकी टीम में नंबर एक खिलाड़ी होने की इच्छा नहीं होगी। टीम में उनकी क्या वैल्यू है, इस पर कोई सवाल नहीं है। ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में अच्छा सीजन बीता था तो उम्मीद है कि उन्हें भी रिटेन किया जाएगा। रवींद्र जडेजा को भी बाहर नहीं रखा जाएगा, इसलिए मेरे ख्याल से यह तीन खिलाड़ी तो होंगे ही।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) सीएसके के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि सीएसके पांच खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। वे तीन या चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। मुझे लगता है कि ऋतुराज और जडेजा 18 करोड़ रुपये के वर्ग में होंगे। अगर आप उन्हें लेना चाहते हैं तो इतनी प्राइस देनी होगी। इसके अलावा वे धोनी, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना को ले सकते हैं।