फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ms Dhoni hits two sixes in last two balls against PBKS in IPL 2023 of Sam Curran balls

MS Dhoni Video: धोनी ने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी को धोया, पंजाब के खिलाफ आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाए

Sun, 30 Apr 2023 06:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने चार गेंद में 13 रन की पारी खेली। शुरुआती दो गेंदों में वह सिर्फ एक रन बना पाए, लेकिन आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगा दिए। 
 

विज्ञापन
Ms Dhoni hits two sixes in last two balls against PBKS in IPL 2023 of Sam Curran balls
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी का जलवा कायम है। धोनी की हर मैदान पर फैंस का भरपूर समर्थन मिल रहा है और अक्सर वह आखिरी के ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आकर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। पंजाब और चेन्नई के मैच में भी ऐसा ही हुआ। इस मैच में धोनी ने चेन्नई की पारी की आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाए और अपनी टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचा दिया। चेन्नई के फैंस धोनी के दो छक्के देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। सोशल मीडिया पर भी धोनी के ये दोनों छक्के वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में धोनी पारी के 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए थे। पंजाब के लिए सैम करन आखिरी ओवर कर रहे थे और पहली गेंद पर उन्होंने रवींद्र जडेजा को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए धोनी पहली गेंद पर कुछ नहीं कर सके। वहीं, दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन ले पाए। कॉन्वे भी अगली गेंद पर आउट होने से बचे और सिर्फ एक रन ही ले सके। इसके बाद धोनी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर प्वाइंट के ऊपर छक्का लगा दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर छक्का लगाया। इस दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के सैम करन को जमकर पीटा। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस साल मिनी ऑक्शन में उन्हें पंजाब की टीम ने 18.50 करोड़ में खरीदा था। 
विज्ञापन

 

धोनी के दो छक्कों के चलते चेन्नई की टीम आईपीएल में 27वीं बार 200 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही। चेन्नई आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीम है। इस मामले में चेन्नई के बार आरसीबी का नाम है। आरसीबी ने 24 बार आईपीएल में 200 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स 19 बार ऐसा कर चुके हैं।

चेन्नई ने 200 रन बनाए
इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेवोन कॉन्वे की अगुआई में चेन्नई के बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और टीम चार विकेट पर 200 रन बनाने में सफल रही। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 रन और शिवम दुबे ने 28 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, सैम करन, राहुल चाहर और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया। कगिसो रबाडा और लियम लिविंगस्टोन को कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed