{"_id":"645c6f95cd5c1876f600db06","slug":"ms-dhoni-forgets-team-during-toss-put-shivam-dubey-out-of-playing-11-did-not-remember-overseas-players-name-2023-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs DC: टॉस के दौरान टीम भूल गए धोनी, दुबे को प्लेइंग 11 से बाहर किया, विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी याद नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs DC: टॉस के दौरान टीम भूल गए धोनी, दुबे को प्लेइंग 11 से बाहर किया, विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी याद नहीं
Thu, 11 May 2023 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 11 May 2023 10:01 AM IST
सार
दिल्ली के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद धोनी ने कहा कि वह भागकर ज्यादा रन नहीं लेना चाहते। अंत के ओवरों में आकर वह सिर्फ बड़े शॉट खेलना चाहते हैं। इसी वजह से वह काफी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
टॉस के दौरान डेविड वॉर्नर और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात मैच जीत लिए हैं और 15 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। इस सीजन अपने 12वें मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 27 रन से हराया और प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। चेन्नई के लिए शिवम दुबे और कप्तान धोनी ने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, लक्ष्य का बचाव करते हुए चेन्नई के सभी गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया और टीम को अहम मैच में जीत दिलाई।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने इस मैच में नौ गेंद में 20 रन बनाए। इसके बाद अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल कर टीम की जीत तय की। हालांकि, मैच का नतीजा भले ही धोनी के पक्ष में रहा हो, लेकिन टॉस के समय वह बड़ी गलती कर बैठे थे।

🚨 Toss Update 🚨@ChennaiIPL win the toss and elect to bat first against @DelhiCapitals.
विज्ञापन विज्ञापन
Follow the match ▶️ https://t.co/soUtpXQjCX #TATAIPL | #CSKvDC pic.twitter.com/pdB9vcbOuu— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2023
Trending Videos
टॉस के समय टीम भूले धोनी
इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में विकेट धीमा हो जाता है और बड़े शॉट खेलने में परेशानी होती है। इसी वजह से उन्होंने यह फैसला किया है। हालांकि, इसके बाद धोनी अपनी टीम ही भूल गए। उन्होंने कहा कि शिवम दुबे की जगह अंबाती रायुडू यह मैच खेल रहे हैं, जबकि असल में चेन्नई की टीम कुछ और ही थी। शिवम दुबे और अंबाती रायुडू दोनों ने चेन्नई के लिए बल्लेबाजी की। दूसरी बार में जरूर शिवम दुबे की जगह मथीशा पाथिराना को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया।
इसके अलावा धोनी टॉस के दौरान यह भी भूल गए कि उनकी टीम में कौन से चार विदेशी खिलाड़ी यह मैच खेल रहे हैं। जबकि, चेन्नई के लिए वही चार विदेशी खिलाड़ी खेले, जो पिछले मुकाबलों में खेलते आए हैं। डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, महेश तीक्ष्णा और मथीशा पाथिराना इस मैच में चेन्नई के विदेशी खिलाड़ी रहे।
मैच के बाद धोनी ने कहा कि टूर्नामेंट का लीग चरण आखिरी पड़ाव पर है और वह चाहते हैं कि सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने का मौका मिले। इसके साथ ही धोनी ने कहा कि वह अब रन नहीं भागना चाहते हैं। इसी वजह से आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और सिर्फ बड़े छक्के लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यह धोनी का आखिरी आईपीएल भी हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में फिलहाल कोई संकेत नहीं दिए हैं।